फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   2024 Oscars: The Biggest Moments from 96th Academy Awards Snubs And Surprises

2024 Oscars: हंसी, मजाक और हैरानी! शानदार रहा ऑस्कर अवॉर्ड समारोह, अनोखे रहे कुछ लम्हे

Mon, 11 Mar 2024 10:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Mar 2024 10:06 AM IST
सार

ऑस्कर में कुछ असहज करने वाले पल भी सामने आए। इनमें एक पल ऐसा रहा, जब गॉडजिला माइनस वन के विज़ुअल इफेक्ट डिजाइनरों में से एक मसाकी ताकाहाशी को अपना भाषण पूरा करने का मौका नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन
2024 Oscars: The Biggest Moments from 96th Academy Awards Snubs And Surprises
ऑस्कर 2024 के पल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

96वें एकडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर का समापन हो गया है। अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ, जिनकी भारत में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुई। इन अवॉर्ड में 'ओपनहाइमर' का दबदबा रहा है। यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में विजेता बनकर उभरी है। इसके अलावा बेस्टर एक्टर और निर्देशन के लिए इस फिल्म ने बाजी मारी और क्रिस्टोफर नोलन व अभिनेता किलियन मर्फी ने अवॉर्ड जीता। हर बार की तरह फंक्शन में कुछ शानदार पल भी दिखे। कुछ हंसी-मजाक हुई तो कभी हैरान करने देने वाला लम्हा आया। आइए डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन

पांच मिनट देर से शुरु हुआ अवॉर्ड?
शो पांच मिनट देर से शुरू हुआ। असल में वहां मौजूद कुछ लोग थिएटर में नहीं आ पाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को दूर रखने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों के कारण लोगों का आना थोड़ा मुश्किल भरा हो गया था। इसके चलते तमाम लोग एंट्री गेट के बाहर फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलीश ने जीता दिल
ऑरिजनल सॉन्ग के लिए 'बार्बी' को अवॉर्ड मिला है। 'व्हाट वॉज आई मेड फॉर?' गाने के लिए बिली एलीश और फिनीस को अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड फंक्शन में सिंगर बिली एलिश ने इस गाने पर प्रस्तुति भी दी। इस दौरान वहां मौजूद ऑडियंस खड़ी हो गई। यह एलीश के लिए शानदार लम्हा था।
Oscars 2024: अकादमी अवॉर्ड्स में छाई 'ओपनहाइमर', पूरे सात ऑस्कर पर किया कब्जा, फिर भी नहीं टूटा यह रिकॉर्ड?

विज्ञापन

2024 Oscars: The Biggest Moments from 96th Academy Awards Snubs And Surprises
जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन सीना ने उतार दिए कपड़े
जॉन सीना ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का ऑस्कर अवॉर्ड दिया। लेकिन, इसके लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया, जिसे देख दर्शकों की हंसी छूट गई। होस्ट जिमी किमेल ने उन्हें जब मंच पर बुलाया तो वह नग्न अवस्था में आए। हालांकि, अवॉर्ड का एलान करने के बाद खुद जिमी मंच पर ही जॉन सीना को गाउन पहनाते दिखे। इस पल ने 46वें ऑस्कर अवॉर्ड की यादें ताजा कर दीं। तब भी मंच पर कुछ ऐसा ही हुआ था।

2024 Oscars: The Biggest Moments from 96th Academy Awards Snubs And Surprises
एमा स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

फट गई एमा की ड्रेस!
मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठिक अवॉर्ड शो में एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'पुअर थिंग्स' के लिए मिला है। इस दौरान वह काफी हैरान और भावुक नजर आईं। एमा जब मंच पर पहुंचीं तो अचानक उनकी ड्रेस फट गई। अभिनेत्री ने मंच पर बताया कि उनकी ड्रेस फट गई है। लेकिन, उनकी खुशी के आगे सबकुछ फीका पड़ गया।
Oscars 2024: ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्यों नजर नहीं आईं टेलर स्विफ्ट? गायिका को लेकर आई यह जानकारी

नहीं मिला स्पीच पूरी करने का मौका
ऑस्कर में कुछ असहज करने वाले पल भी सामने आए. इनमें एक पल ऐसा रहा, जब गॉडजिला माइनस वन के विज़ुअल इफेक्ट डिजाइनरों में से एक मसाकी ताकाहाशी को अपना भाषण पूरा करने का मौका नहीं मिल पाया। 
Zee Cine Awards 2024: जी सिने अवार्ड्स में सितारों ने बिखेरा जलवा, सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे शाहरुख खान

जब पूरा स्टेज हो गया गुलाबी
गोस्लिंग ने अपना शो-स्टॉपिंग 'आई एम जस्ट केन' जब पेश किया तो पूरा स्टेज गुलाबी रंग में रंग गया। हर किसी के लिए यह पल शानदार था। बेशक अवॉर्ड में ओपनहाइमर ने दबदबा बनाया हो लेकिन, बार्बी ने भी शो से दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed