‘ढिंढोरा 2’ लेकर आएंगे भुवन बाम, नए किरदार की होगी एंट्री; शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का भी जल्द बनेंगे हिस्सा
Bhuvan Bam Announce Show Dhindora 2: भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ के दूसरे सीजन का फैंस का लंबे वक्त से इंतजार है। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ‘ढिंढोरा 2’ जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा।
विस्तार
सोशल मीडिया पर की घोषणा, समय रैना के शो में भी जिक्र किया
शनिवार को भुवन बाम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो ‘ढिंढोरा 2’ की घोषणा की। वह सीरीज के किरदार टीटू मामा के गेटअप में नजर आए। उनके साथ एक महिला किरदार भी खड़ी दिखीं। ‘ढिंढोरा 2’ में वह इस बार नए किरदार की एंट्री करेंगे। समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में भी भुवन बाम ने फोन बताया कि वह ‘ढिंढोरा 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। दरअसल, समय रैना ने एक प्रतियोगी की बात फोन पर भुवन बाम से करवाई थी, वह प्रतियोगी भुवन का बहुत बड़ा फैन था।
विज्ञापन विज्ञापन
'ढिंढोरा 2' को भुवन ने ही लिखा है
'ढिंढोरा 2' को भुवन बाम, अब्बास दलाल, हुसैन दलाल, चेतन डांगे, गोपाल दत्त, शुभम दुबे और अनंत दुबे ने लिखा है। इसे रोहित राज और भुवन बाम ने प्रोड्यूस किया है। इस वेब सीरीज के पहले सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था।
मल्टी टैलेंटेड हैं भुवन बाम
भुवन बाम एक चर्चित कॉमेडियन, एक्टर, राइटर, सिंगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने यूट्यूब पर भारत में ऑनलाइन स्केच कॉमेडी की शुरुआत की थी। उन्हें अपने चैनल 'बीबी की वाइन' से पहचान मिली, जहां वे मजेदार और अनोखे किरदारों को खुद ही निभाते हैं।