Pyre Movie Belgium Premiere: बेल्जियम में बजेगा विनोद कापड़ी की 'पायर' का डंका, इस फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
Vinod Kapri Movie Pyre: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' ने कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का मान बढ़ाया है। अब फिल्म का प्रीमियर बेल्जियम में होने जा रहा है। जानते हैं तारीख
विस्तार
विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म ‘पायर’ कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल में उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इस फिल्म का वर्ल्ड टूर जारी है। अब इस फिल्म का डंका बेल्जियम में बजने जा रहा है। जी हां, बेल्जियम में MOOOV फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर होगा। इसकी जानकारी खुद विनोद कापड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।
फिल्म की यात्रा जारी
विनोद कापड़ी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि, 'अगला ठिकाना, बेल्जियम'। फिल्म 'पायर' का वर्ल्ड टूर जारी है। अपनी फिल्म के अगले फिल्म फेस्टिवल में चुने जाने का एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस बार इसका प्रीमियर बेल्जियम के प्रतिष्ठित 12वें MOOOV फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा, जो ब्रग्स और टर्नहौट में होंगे। उन्होंने तारीखों का भी जिक्र किया है।
Next destination , #Belguim. #Pyre’s Belguim premiere !
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 31, 2025
#Pyre’s world tour continues.
Glad to announce our next festival selection. Belguim’s prestigious 12th MOOOV Film Festival 2025 at Bruges and Turnhout.
So happy to see Oscar winning Brazilian film #IAmStillHere ,… pic.twitter.com/o5ZPX0Y1Ny
इन फिल्मों का भी होगा प्रीमियर
विनोद कापड़ी ने आगे लिखा है, 'ऑस्कर विजेता ब्राजीलियन फिल्म 'आई एम स्टिल हेयर', ऑस्कर के लिए नामांकित, 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग', पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' और संध्या सूरी की 'संतोष' भी पायर के साथ इस फेस्टिवल के लिए लाइनअप हैं। इस बात की बेहद खुशी है।
इन तारीखों को होगा प्रीमियर
बेल्जियम में 'पायर' को 25 और 29 अप्रैल को टर्नहौट में प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, 28 अप्रैल और 04 मई को ब्रग्स में प्रीमियर होगा। 'पायर' दो ऐसे लोगों की दिल छू लेने वाली कहानी है, जो अपनी आदतों और बुढ़ापे में एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार में खुशी और संतुष्टि पाते हैं। 'पायर' को खूबसूरत हिमालय में फिल्माया गया। बता दें कि बीते दिनों फिल्म ‘पायर’ को एशियन सिनेमा कॉम्पिटिशन में ‘ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ मिला। इससे पहले ‘बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवॉर्ड’ और बेंगलुरू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म का सम्मान प्राप्त कर चुकी है। कुछ महीनों पहले तेलिन ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'पायर' का प्रीमियर हुआ था।