फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   12th fail Star Vikrant Massey said that he does not do movies for money his aims to focus on Roles and Stories

Vikrant Massey: पैसों के लिए फिल्में नहीं करना चाहते हैं विक्रांत मैसी, सफलता के लिए बताए ये खास मंत्र

Sun, 14 Apr 2024 04:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 14 Apr 2024 04:57 PM IST
सार

‘12वीं फेल’ के अभिनेता विक्रांत मैसी अपने सिद्धांतों को लेकर खुलकर बोले हैं। वह खुद को एक आम इंसान की तरह देखना चाहते हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है, जिसमें वो मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
12th fail Star Vikrant Massey said that he does not do movies for money his aims to focus on Roles and Stories
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ को लेकर काफी चर्चा में रहे। समीक्षकों ने भी इस फिल्म की खूब प्रशंसा की। इससे पहले अभिनेता ने ‘मिर्जापुर’ सीरिज में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा था। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर अपना रुख किया। हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने सिद्धांतों को लेकर अभिनेता ने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन


खुद को आम इंसान की तरह देखना चाहते हैं विक्रांत

एक साक्षात्कार में ‘12वीं फेल’ के अभिनेता ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने और सत्यनिष्ठा बनाए रखने को लेकर बातचीत की। वह खुद को एक आम इंसान की तरह ही देखना चाहते हैं और इंडस्ट्री से मिले लाभ का दुरुपयोग नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘सफलता पाने का एक ही तरीका है कि आप ईमानदार रहे और कठिन परिश्रम करें’।
विज्ञापन

Salman Khan घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद सलमान खान से मिले राहुल कनाल, बताया, कैसे हैं अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन




सिर्फ पैसों के लिए फिल्में नहीं करना चाहते अभिनेता

विक्रांत मैसी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह केवल पैसों के लिए फिल्म नहीं करना चाहते हैं। यह उनके नेचर के खिलाफ है। विक्रांत फिल्म की कहानी और किरदार पर ध्यान देना चाहते हैं, ताकि वो दर्शकों को एक अर्थपूर्ण कहानी दिखा सकें।


विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म

अभिनेता विक्रांत मैसी की ‘12वीं फेल’ को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 60 करोड़ का कलेक्शन किया है। अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वो अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे। 
Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आया पिता का बयान; बताया, क्या चाहते हैं हमलावर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed