फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   120 Bahadur Mastiii 4 and De de pyaar de 2 box office collection on weekend

वीकएंड पर '120 बहादुर' और 'दे दे प्यार दे 2' ने पकड़ी रफ्तार, जानें 'मस्ती 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 23 Nov 2025 08:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Nov 2025 08:44 AM IST
सार

Box Office Report: शनिवार का दिन कई फिल्मों के लिए अच्छा रहा। आइए जानते हैं '120 बहादुर', 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' ने वीकएंड पर कितना कलेक्शन किया है?
 

विज्ञापन
120 Bahadur Mastiii 4 and De de pyaar de 2 box office collection on weekend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में '120 बहादुर', 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' जैसी फिल्में चल रही हैं। शनिवार का दिन इन फिल्मों के लिए अच्छा रहा। लगभग सभी फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला है। '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का टोटल कलेक्शन कितना है?
विज्ञापन

120 Bahadur Mastiii 4 and De de pyaar de 2 box office collection on weekend
120 बहादुर - फोटो : यूट्यूब
'120 बहादुर' ने पकड़ी रफ्तार
फरहान अख्तर की अदाकारी वाली फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी शुरुआत नहीं रही। हालांकि दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने अच्छी कमाई की। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 Bahadur Mastiii 4 and De de pyaar de 2 box office collection on weekend
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
'मस्ती 4' ने बनाई पकड़
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की अदाकारी वाली फिल्म 'मस्ती 4' को वीकएंड का फायदा नहीं मिला है। हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन भी फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी।
विज्ञापन

120 Bahadur Mastiii 4 and De de pyaar de 2 box office collection on weekend
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'दे दे प्यार दे 2' की बढ़ी कमाई
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को भी शनिवार को वीकएंड का फायदा मिला है। ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म ने शनिवार को चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.37 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed