फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Union Ministers Contesting Lok Sabha Election 2024 In 7th Phase

Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में केंद्र सरकार के ये मंत्री मैदान में; जानें कहां-कौन दे रहा चुनौती?

Sat, 01 Jun 2024 05:51 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 01 Jun 2024 05:51 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर आज यानी 1 जून को मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल जैसे केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन
Union Ministers Contesting Lok Sabha Election 2024 In 7th Phase
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में ये हैं बड़े चेहरे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छह चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज सातवें चरण का मतदान कराया जा रहा है। इस चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही सभी 543 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। इस चरण की 57 सीटों पर कुल 904 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिन सीटों पर मतदान जारी है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल जैसे केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन

आइये जानते हैं सातवें चरण में उतरे केंद्रीय मंत्रियों के बारे में 

Union Ministers Contesting Lok Sabha Election 2024 In 7th Phase
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 7 - फोटो : AMAR UJALA

नरेंद्र मोदी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना चेहरा बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरे थे। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को उतारा था। नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे और यहां प्रधानमंत्री ने सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों से बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी को 6,74,664 वोट, सपा उम्मीदवार शालिनी को 1,95,159 और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में वाराणसी में कुल 57.13% लोगों ने मतदान किया था। 

अनुराग ठाकुर: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट भी खास है। यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवीं बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वह मोदी सरकार में अभी खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। इस चुनाव में उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने हेमराज को प्रत्याशी बनाया है। 2019 में हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर को सफलता मिली थी। बीते चुनाव में यहां 72.83% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

आरके सिंह: इस लोकसभा चुनाव में कई ऐसी भी सीटें हैं जहां से पूर्व नौकरशाह चुनाव लड़ रहे हैं। 40 सीटों वाले बिहार में आरा भी एक ऐसी ही सीट है। पूर्व आईएएस अफसर आरके सिंह लगातार तीसरी बार आरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में आरके सिंह केंद्र की मोदी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। इस चुनाव में आरके सिंह के सामने भाकपा माले से सुदामा प्रसाद हैं। भाकपा माले राज्य में महागठबंधन में शामिल है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा सीट पर भाजपा के आरके सिंह को जीत मिली थी। बीते चुनाव में यहां 51.81% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट भी चुनाव के अंतिम क्षणों में खूब सुर्खियों में रही। यहां से अपना दल की अनुप्रिया पटेल एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। वह अभी केंद्र सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के पद पर हैं। अनुप्रिया के सामने सपा ने डॉ. रमेश चंद बिंद को चेहरा बनाया है। बिंद पिछली बार भदोही सीट से भाजपा के सांसद बने थे लेकिन इस बार टिकट कटने पर उन्होंने पाला बदल लिया। रमेश चंद बिंद चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा से सपा में आए और उन्हें टिकट भी मिल गया। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल के सामने बसपा ने मनीष कुमार को उम्मीदवार बनाया है। यहां के मुकाबले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बीच जुबानी जंग भी दिखी। इसी बीच, मिर्जापुर में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। 2019 में मिर्जापुर में अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने जीत अर्जित की थी। बीते चुनाव में यहां 60.11% वोटिंग दर्ज की गई थी। 

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय: इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट भी काफी चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को यहां से प्रत्याशी बनाया है। वह वर्तमान में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। सपा से वीरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा बसपा ने सत्येन्द्र कुमार मौर्य पर भरोसा जताया है। 2019 में चंदौली सीट पर भाजपा के महेंद्रनाथ पांडेय ने जीत दर्ज की थी। गत चुनाव में यहां 61.83% वोटिंग दर्ज की गई थी। 

पंकज चौधरी: सातवें चरण में जो केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं उनमें पंकज चौधरी भी हैं। पंकज उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हैं। चौधरी मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से वीरेंद्र चौधरी और बसपा ने मोहम्मद मौसमे आलम को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2019 में महराजगंज सीट पर भाजपा के पंकज चौधरी को सफलता मिली थी। बीते चुनाव में यहां 64.07% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed