{"_id":"6606d4863470aa40c001dd5b","slug":"trinamool-congress-declared-candidates-for-by-elections-gave-chance-to-sayantika-from-barahnagar-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए, सयंतिका को बराहनगर से दिया मौका","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
उप-चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए, सयंतिका को बराहनगर से दिया मौका
Fri, 29 Mar 2024 08:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 29 Mar 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में लोकसभा के साथ ही विधानसभा की दो सीटों पर उप-चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार को सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। तृणमूल ने भगवानगोला से रेयात हुसैन और बारानगर से अभिनेत्री सयंतिका बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाल ही जब सयंतिका बनर्जी को लोकसभा में प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, सयंतिका ने कहा कि वह टीएमसी के साथ रहेंगी। इससे पहले सयंतिका बांकुरा लोकसभा सीट से चुनाव हार गई थीं। उस सीट पर 1 जून को वोटिंग होगी। परिणाम की घोषणा लोकसभा परिणाम घोषणा के साथ ही चार जून को होगी।
विज्ञापन
बारानगर की सीट तृणमूल कांग्रेस के तापस राय के भाजपा में जाने से खाली हुई है। यहां से भाजपा ने सजल घोष को प्रत्याशी बनाया है, जबकि इदरीस अली के निधन से भगवानगोला सीट खाली हुई है।
विज्ञापन