फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Tamilnadu: Modi is hovering like a migratory bird in the election season, MK Stalin said on election campaign

Tamil Nadu: 'प्रवासी पक्षी की तरह चुनाव के मौसम में मंडरा रहे पीएम मोदी', एमके स्टालिन ने बोला तीखा हमला

Wed, 10 Apr 2024 01:05 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 10 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

मोदी के चुनाव प्रचार की तुलना प्रवासी पक्षियों से करते हुए कहा कि जैसे मौसम में प्रवासी पक्षी आते हैं, ऐसे ही मोदी चुनावी मौसम में तमिलनाडु आ पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Tamilnadu: Modi is hovering like a migratory bird in the election season, MK Stalin said on election campaign
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : twitter/mkstalin

विस्तार

तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके चुनाव प्रचार पर सवाल किया। मोदी के चुनाव प्रचार पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मौसम में तमिलनाडु में मंडराते हैं। जैसे कि प्रवासी पक्षी मौसम में अभ्यारण में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी गुजरात मॉडल और चौकीदार का पैंतरा फेल हो चुका है, इसलिए अब वह गारंटी का सेट लेकर आए हैं। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेताओं के बीच काफी बयानबाजी चल रही है। चुनाव रैलियों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में एक्स पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी के चुनाव प्रचार की तुलना प्रवासी पक्षियों से करते हुए कहा कि जैसे मौसम में प्रवासी पक्षी आते हैं, ऐसे ही मोदी चुनावी मौसम में तमिलनाडु आ पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मोदी से मांगी गारंटी
तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन ने पूछा कि क्या मोदी आरक्षण हटाने, जातिवार जनगणना कराने की गारंटी दे सकते हैं? क्या एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण को सख्ती से लागू कर सकते हैं? क्या तमिलनाडु को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में छूट दे सकते हैं। हिंदी और संस्कृत को न थोपें, शिक्षा को राज्य सूची में स्थानांतरित कर सकते हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मोदी शिक्षा ऋण माफ करेंगे? हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दे पाएंगे? एलपीजी सिलेंडर की बढ़मी कीमतों को कम करने की गारंटी देंगे? क्या मोदी ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई को स्वतंत्र रूप से काम करने देंगे?


अल्पसंख्यकों के साथ दोयम दर्जे के नागरिक जैसा बर्ताव नहीं होगा?, नागरिक संशोधन अधिनियम वापस लिया जाएगा? जीएसटी का पुनर्गठन करेंगे? तमिलनाडु के मछुआरों पर हिंसा रोकेंगे, तमिलनाडु को एनडीआरएफ फंड देंगे? 
उन्होंने कहा कि क्या मोदी इन सब की गारंटी देने को तैयार हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed