फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Seat sharing of Mahayuti is decided on 278 seats', said Fadnavis after meeting Amit Shah

Maharashtra Polls: भाजपा की दूसरी सूची आज, 10 सीटों पर पेंच; फडणवीस बोले- 278 सीट पर महायुति का सीट बंटवारा तय

Fri, 25 Oct 2024 01:16 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 01:16 AM IST
सार

Maharashtra Assembly Polls: महायुति में सीट बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में अमित शाह ने साथ एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की। जिसको लेकर फडणवीस ने कहा कि 278 सीटों पर महायुति ने सीट बंटवारा तय कर लिया है। 

विज्ञापन
Seat sharing of Mahayuti is decided on 278 seats', said Fadnavis after meeting Amit Shah
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सिटों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में बिगुल फूंक दिया है। वहीं बात अगर सत्तारूढ़ महायुति की करें तो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि महायुति ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। बता दें कि अमित शाह ने गुरुवार को सीट बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए शिंदे, फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की।
विज्ञापन

 
अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले फडणवीस
सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बैठक हुई। इस बैठक में भाग लेने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि दिल्ली में हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने सत्तारूढ़ गठबंधन 278 सीटों पर अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगली सूची संभवत कल घोषित की जाएगी। बता दें कि अभी तक भाजपा ने 99 सीटों, शिवसेना ने 40 और राकांपा ने 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दूसरी बार बैठक
महाराष्ट्र की चुनावी गर्माहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीनों नेता सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श के लिए एक सप्ताह के भीतर गुरुवार को दूसरी बार दिल्ली पहुंचे थे। यह बैठक शिवसेना और भाजपा दोनों के द्वारा दावा किए गए कुछ क्षेत्रों पर मतभेदों के कारण रुकी हुई थी। जिसको लेकर सूत्रों ने बताया कि शाह ने गठबंधन सहयोगियों से एकजुट होकर काम करने और कांग्रेस, एनसीपी (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिद्वंद्वी महा विकास अघाड़ी का मुकाबला करने के लिए गठबंधन को मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी अभियान के बारे में बोले फणडवीस
महायुति के चुनावी अभियान के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि लोगों ने देखा है कि शिंदे सरकार ने राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कितनी तेजी से काम किया है। उन्होंने कहा हम इसी एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होना है।  


इसके साथ ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने पहले 120 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की और अब 85 सीटों पर सिमट गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस को अभी अपना गणित तय करना है। सुपर कंप्यूटर और गणितज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि 85-85-85 (महा विकास अघाड़ी के तीन घटकों का फॉर्मूला) 270 के बराबर कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed