{"_id":"6658a0a9fba1de250e02024e","slug":"politics-leaders-of-opposition-alliance-india-will-unite-on-june-1-informal-meeting-to-prepare-vote-counting-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता 1 जून को एकजुट होंगे, मतगणना की तैयारी के लिए अनौपचारिक बैठक","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
सियासत: विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता 1 जून को एकजुट होंगे, मतगणना की तैयारी के लिए अनौपचारिक बैठक
Thu, 30 May 2024 09:22 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 30 May 2024 09:22 PM IST
सार
मतगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वे 1 जून को अनौपचारिक बैठक करने जा रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस बात पर चर्चा करेंगे कि मतगणना के दिन हमें किस तरह की तैयारी करनी चाहिए। हमारे लोगों को किस तरह से सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कंग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के छह चरण हो चुके हैं। 4 जून का मतगणना होनी है। वहीं मतगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वे 1 जून को अनौपचारिक बैठक करने जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को यहां एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक शनिवार को केवल 4 जून को होने वाली मतगणना के दिन की तैयारियों को लेकर अनौपचारिक बैठक करेगा। साथ ही बैठक में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किस तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। ममता बनर्जी ने बताया कि वे उस दिन मतदान में व्यस्त हैं, इसलिए वे शामिल नहीं हो पाएंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बैठक "हमारे अपने हित" के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने और उन्हें जानकारी देने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक अनौपचारिक बैठक है। इसमें हम केवल इस बात पर चर्चा करेंगे कि मतगणना के दिन हमें किस तरह की तैयारी करनी चाहिए। हमारे लोगों को किस तरह से सतर्क रहना चाहिए। ईवीएम के बारे में हो या 17सी फॉर्म के इस्तेमाल के बारे में, केवल अपने हित के लिए, हम अपने लोगों को प्रशिक्षित करने और उन्हें जानकारी देने के लिए यह बैठक कर रहे हैं।"
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने भी कहा कि बैठक केवल मतगणना की तैयारियों पर चर्चा के लिए है। कांग्रेस ने पहले ही अपनी राज्य इकाइयों को फॉर्म 17 सी के बारे में सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि हमें उस दिन फॉर्म 17 सी संग्रह और मतगणना दिवस की तैयारियों के बारे में समीक्षा करनी होगी। इसके अलावा किसी और बात पर चर्चा नहीं होगी, क्योंकि यह एक अनौपचारिक बैठक है। उन्होंने बताया कि हमने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को सूचित कर दिया है।