फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: 'Resolved to increase the share of manufacturing in GDP from 14% to 20% in five years', Kharge promi

LS Polls: 'पांच साल में विनिर्माण में GDP की हिस्सेदारी 14% से बढ़ाकर 20% करने का लिया संकल्प', खरगे का वादा

Sun, 12 May 2024 09:17 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 12 May 2024 09:17 AM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक्स पर पोस्ट कर जीडीपी अगले पांच सालों में 14% से बढ़ाकर 20% करने का संकल्प दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस के शासन में उत्पाद के निर्माण की हिस्सेदारी ज्यादा थी।

विज्ञापन
LS Polls: 'Resolved to increase the share of manufacturing in GDP from 14% to 20% in five years', Kharge promi
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक्स पर पोस्ट कर जीडीपी अगले पांच सालों में 14% से बढ़ाकर 20% करने का संकल्प दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस के शासन में उत्पाद के निर्माण की हिस्सेदारी ज्यादा थी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया। एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले पांच सालों में घरेलू उत्पाद में निर्माण की हिस्सेदारी 14% से बढ़ाकर 20% करने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने दावा किया कि सकल घरेलू उत्पाद में देश की विनिर्माण हिस्सेदारी भाजपा के कार्यकाल की तुलना में अधिक थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पिछले 25 सालों में कांग्रेस शासन के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में भारत की उत्पादक हिस्सेदारी अधिक रही। वर्ष 2014 से 2024 में उत्पादक की हिस्सेदारी सिर्फ 14% पर ही स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत को उत्पादक शक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी का तात्कालिक उद्देश्य व्यवसायों के लिए एक स्वस्थ, निडर और भरोसेमंद माहौल फिर से बनाना है। उन्होंने कहा कि 1991 में कांग्रेस सरकार ने औद्योगिक लाइसेंसिंग और नियंत्रण को समाप्त कर दिया था। जो स्वतंत्र नियामक व्यवस्था लागू की गई थी, वह प्रत्यक्ष और गुप्त नियंत्रण प्रणाली में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा नियमों और विनियमों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही उद्योग, व्यवसाय और व्यापार की प्रणाली में संशोधन करेंगे।

यह है पार्टी का लक्ष्य
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जीत के बाद पार्टी का लक्ष्य होगा कि भारत स्टील, धातु, परिधान और कपड़ा, सीमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद जैसे कई उद्योगों आगे रहें। रसायन और दुर्लभ खनिज आदि में भारत आगे रहे। 

क्या कहता है आरबीआई का डाटा
आरबीआई का डाटा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस निजी क्षेत्र की मदद से उन परियोजनाओं को पुनर्जीवित करेगी जो कि लंबे समय से रुकी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरबीआई के अनुसार केंद्र सरकार की लगभग 60% बड़ी परियोजनाएं रुकी हुई हैं। या लागत लगभग 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुकी है। कांग्रेस मिशन बनाकर इस समस्या का समाधान करेगी।

योजनाओं में करेगी सुधार
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कांग्रेस उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में सुधार करेगी। इससे भारत उत्पादक में दुनिया के टॉप-5 पहुंच सकेगा। साथ ही कई रोजगार भी पैदा कर सकेगा। उन्होंने कहा, "हम कॉरपोरेट्स के लिए नियमित, गुणवत्ता वाली नौकरियों के लिए अतिरिक्त भर्ती के लिए टैक्स क्रेडिट जीतने के लिए एक नई रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना शुरू करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सभी व्यवसायों को समान अवसर देगी। हम भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को मजबूत करेंगे।


तकनीकी को देंगे बढ़ावा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि हम एआई और रोबोटिक्स जैसी तकनीकी को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा, "हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स आदि के उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि इससे नई और फ्रंटलाइन नौकरियां उत्पन्न की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed