फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: BRS President Chandrashekhar's big claim, said - regional parties play main role after the elections

LS Polls: बीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर का बड़ा दावा, बोले- चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टियों की होगी मुख्य भूमिका

Mon, 13 May 2024 03:27 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 13 May 2024 03:27 PM IST
सार

बीआरएस अध्यक्ष ने सोमवार को चौथे चरण के चुनाव के दौरान बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका अहम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब एक बड़ी पार्टी जैसा कुछ नहीं है, क्षेत्रीय दल ही सत्ता में होंगे।

विज्ञापन
LS Polls: BRS President Chandrashekhar's big claim, said - regional parties play main role after the elections
के चंद्रशेखर राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीआरएस अध्यक्ष ने सोमवार को चौथे चरण के चुनाव के दौरान बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका अहम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब एक बड़ी पार्टी जैसा कुछ नहीं है, क्षेत्रीय दल ही सत्ता में होंगे।
विज्ञापन


सोमवार को देश में चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं। जिसमें तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के पैतृक गांव चिंतामदका में अपना वोट डालने गए बीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी भविष्यवाणी की। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टियां अहम भूमिका में होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के अपने नियमानुसार पार्टी में कोई नेता 75 साल की आयु के बाद पद नहीं लेता। इसलिए नरेंद्र मोदी को भी पद छोड़ना पड़ेगा। यह सब तो भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर निर्भर करता है। इंडिया ब्लॉक गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्रीय दल ही भारत में सत्ता में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गृहमंत्री ने केजरीवाल को दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर 11 मई को निशाना साधते हुए कहा था पीएम मोदी अपने उत्तराधिकारी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं क्योंकि पीएम अगले साल 75 साल के हो जाएंगे। भाजपा के अपने नियम के अनुसार 75 साल के बाद कोई पद पर नहीं रहता। लालकृष्ण आडवाणी को भी इसी नियम के चलते पद नहीं दिया गया था। 

इसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको खुश होने की जरूरत नहीं है। मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी देश और पार्टी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान में ऐसी किसी आयु सीमा के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है। न ही इस मामले पर पार्टी में कोई भ्रम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed