फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Politics: Mallikarjun Kharge says Lok Sabha polls fight against 'Manuwadi' ideology

Politics: 'लोकसभा चुनाव में मोदी से नहीं 'मनुवादी' विचारधारा के खिलाफ है लड़ाई'; सत्ता पक्ष पर जमकर बरसे खरगे

Sun, 14 Apr 2024 09:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 14 Apr 2024 09:16 PM IST
सार

खरगे आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कुछ नहीं किया, लेकिन अब वे राम मंदिर और बाबासाहब आंबेडकर के नाम पर वोट मांगने आते हैं। आंबेडकर की एक तस्वीर तो छोड़िए, इन लोगों ने अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज भी नहीं रखा है। 

विज्ञापन
Politics: Mallikarjun Kharge says Lok Sabha polls fight against 'Manuwadi' ideology
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव की लड़ाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह 'मनुवादी' विचारधारा के खिलाफ लड़ाई है। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस की नागपुर लोकसभा उम्मीदवार विकास ठाकरे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि ठाकरे कोई हाई प्रोफाइल वाले उम्मीदवार नहीं हैं, वे एक जमीनी  कार्यकर्ता हैं। उन्हें मनुवादी विचारधारा को हराने के लिए चुना गया है। बता दें कि ठाकरे को कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पार्टी संविधान को बचाने के लिए चुनावी मैदान में है। अगर आरएसएस-भाजपा जीतती है, तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं होगा। वे संविधान को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी पर तंज कसते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए काम किया, लेकिन अब मोदी पूछते हैं कि पार्टी ने पिछले 70 वर्षों में क्या किया। इस दौरान खरगे आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कुछ नहीं किया, लेकिन अब वे राम मंदिर और बाबासाहब आंबेडकर के नाम पर वोट मांगने आते हैं। आंबेडकर की एक तस्वीर तो छोड़िए, इन लोगों ने अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज भी नहीं रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान को खत्म करने के लिए व्यवस्थित ढंग से अभियान चला रहे प्रधानमंत्री मोदी: जयराम रमेश 
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डॉ. बीआर आंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने के लिए एक व्यवस्थित अभियान चलाने का आरोप लगाया। रविवार को डॉ. आंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव अंबेडकर की शानदार उपलब्धि यानी संविधान को बचाने के लिए है।


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कहा कि भाजपा की रणनीति पाखंड से भरी है। एक तरफ, आंबेडकर की विरासत को कायम रखने का दिखावा करते रहते हैं, तो दूसरी तरफ उसे रोजाना कमजोर करते है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed