फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Karnataka Minister Shivaraj Tangadagi says Students & youths raising ''Modi, Modi'' slogans should be slapped

Politics: 'मोदी-मोदी के नारे लगाने वाले युवाओं को थप्पड़ मारना चाहिए'; कर्नाटक के मंत्री के बिगड़े बोल

Mon, 25 Mar 2024 07:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Mar 2024 07:28 PM IST
सार

कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है। ऐसे में  कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने में शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन
Karnataka Minister Shivaraj Tangadagi says Students & youths raising ''Modi, Modi'' slogans should be slapped
कर्नाटक के मंत्री शिवराज एस तंगदागी - फोटो : ANI

विस्तार

कोप्पल में चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज एस तंगदागी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक जनसभा में बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। क्या उन्होंने दी? उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनके जो युवा समर्थक 'मोदी-मोदी' का नारा लगाते हैं, उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। 

विज्ञापन


कोप्पल जिले के करातगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कांग्रेस नेता शिवराज एस तंगदागी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सब कुछ झूठ के आधार पर चलाया गया है। इसलिए उन्हें लगता है कि वे अगले पांच सालों तक मूर्ख बना सकते हैं। पीएम मोदी ने भारत में 100 स्मार्ट शहरों का वादा किया था। वे कहां हैं? एक का नाम बताइए। वह स्मार्ट हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं , वह स्मार्ट भाषण देते हैं। वह अपना पहनावा बदलते रहते हैं। फिर उनका एक स्टंट सामने आता है, वह समुद्र की गहराई में चले जाते हैं और वहां पूजा करते हैं। क्या एक प्रधानमंत्री को इस तरह का काम करना चाहिए?
विज्ञापन


सिद्धारमैया के मंत्री के बयान से बवाल
 कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है। ऐसे में  कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने में शर्म आनी चाहिए। शिवराज एस तंगदागी ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, वे किस मुंह से वोट मांगने आ रहे हैं। वे एक भी विकास कार्य करने में फेल साबित हुए हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी? जब उनसे नौकरी मांगी जाती है तो वे कहते हैं - - 'पकौड़े' बेचें। उन्हें शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने उनकी इन टिप्पणियों पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 
कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह से हारने वाली है। यह कांग्रेसियों को महसूस हो रहा है। इसके लिए वे रोज एक नए निचले स्तर पर गिर रहे हैं और वे पीएम मोदी को तानाशाह कहते हैं!

भाजपा पहुंची चुनाव आयोग के दरवाजे
वहीं, भाजपा कर्नाटक के मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है। चुनाव आयोग में याचिका दायर कर भाजपा ने मंत्री शिवराज एस तंगदागी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए। 


भाजपा ने तंगदागी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी मतदाताओं और युवा मतदाताओं के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे युवा मतदाताओं में डर पैदा हो सकता है और वे मतदान से दूर रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed