{"_id":"65e6d4077a89589ad90a206a","slug":"bjp-made-jagdambika-pal-its-candidate-from-dumariyaganj-lok-sabha-for-the-third-time-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भाजपा ने तीसरी बार डुमरियागंज से जगदंबिका पाल पर जताया भरोसा, चार विधान सभा की है लोकसभा","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Election: भाजपा ने तीसरी बार डुमरियागंज से जगदंबिका पाल पर जताया भरोसा, चार विधान सभा की है लोकसभा
Tue, 05 Mar 2024 01:45 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, डुमरियागंज
अमर उजाला ब्यूरो, डुमरियागंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:45 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने डुमरियागंज लोकसभा सीट से तीसरी बार जगदंबिका पाल को प्रत्याशी बनाया है। 2014 लोकसभा चुनाव से लगातार जीतते आ रहे हैं जगदंबिका पाल।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल।
- फोटो : सिद्धार्थनगर
विस्तार
डुमरियागंज में जगदंबिका पाल तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश भर की 195 लोकसभा सीटों में डुमरियागंज की सीट पर भी टिकट घोषित किया था। पार्टी ने मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल को ही डुमरियागंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
लोकसभा 2019 के चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा ने जगदंबिका पाल को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ रहे आफताब आलम को 105321 वोटों से हराया था। जगदंबिका पाल ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार मोहम्मद मुकीम को हराया था।
विज्ञापन
उस चुनाव में जगदंबिका पाल को करीब 32 फीसदी वोट मिले थे। उन्हें कुल 2 लाख 98 हजार 845 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद मुकीम को 1 लाख 95 हजार 257 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। उस चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
इसके बाद 2019 का चुनाव उन्होंने बसपा के आफताब आलाम को एक लाख से अधिक मतों से हराया था। इस चुनाव में जगदंबिका पाल को 4 लाख 92 हजार 253 मत मिले थे। जबकि, अफताब आलम को 3 लाख 86 हजार 932 मत मिले थे। इस लोकसभा क्षेत्र में इटवा, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र है।