फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP First List Due to claims of veterans there is a problem in Moradabad seat See list of contenders

BJP First List: दिग्गजों की दावेदारी से इस सीट पर पेंच... देखें दावेदार की लिस्ट; अब भाजपा का ये है प्लान

Sun, 03 Mar 2024 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2024 12:47 PM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में किसी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। दिग्गजों की दावेदारी से मुरादाबाद सीट पर पेंच फंस गया है। पूर्व सांसद, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन
BJP First List Due to claims of veterans there is a problem in Moradabad seat See list of contenders
BJP First List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट से दिग्गजों की दावेदारी से प्रत्याशी की घोषणा में पेंच फंस गया है। यहां से पूर्व सांसद, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई ने दावेदारी पेश की है। ऐसे में उम्मीदवार के चयन में भाजपा संसदीय बोर्ड का मंथन जारी है। टिकट के दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के नेता मुरादाबाद सीट के लिए कौन सी चाल चलेंगे। इसको लेकर पार्टी के लोग अटकलें लगा रहे हैं। पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि मुरादाबाद सीट पर भाजपा महिला प्रत्याशी को उतारेगी। पुराने चेहरों को लेकर यहां संशय बरकरार है। 
विज्ञापन


भाजपा नए चेहरों को लाकर चौंका सकती है। इसी कारण दावेदारों से अधिक उनके समर्थक परेशान हैं। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडल की छह सीटें हार गई थी। सिर्फ उप चुनाव में रामपुर संसदीय सीट पर कब्जा जमाने में भाजपा की रणनीति सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण भाजपा 2024 के चुनाव में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। पार्टी 2014 के सफलता फिर दोहराने के लिए मैदान में उतर रही है। पिछले चुनाव में सपा, बसपा और रालोद एक साल मिलकर चुनाव लड़े थे। इस बार बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है। 

सपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा सियासत की ऐसी बिसात बिछाना चाहती है कि उनकी काट किसी के पास न हो। फिलहाल मुरादाबाद सीट से प्रत्याशी के चयन में देरी से दावेदारों धड़कनें बढ़ गई है।

मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के दावेदार
मुरादाबाद लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, डॉ. विजय सिंह चौहान।
 

पिछड़ों को साधने का कोई दांव नहीं छोड़ रही भाजपा
पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा कोई दांव नहीं छोड़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पिछड़ों को साधने के लिए पहले ही चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश की कमान सौंप दी है। पार्टी ने मुरादाबाद के चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं चुनाव से पहले यादव मतों को साधने के लिए सुभाष यदुवंश को प्रदेश महासचिव के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा लोकसभा प्रभारी अशोक पाल, जिला और महानगर प्रभारी राजेश यादव बनाया गया है।

 

मंडल में सपा ने अभी घोषित नहीं किया कोई उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से गठबंधन होने से पहले ही सपा ने मंडल में सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर सभी दलों को चौंका दिया था। सपा ने संभल से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पर अपना उम्मीदवार बनाया था। जिनका अब निधन हो चुका है। पार्टी यहां से अभी दोबारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं कांग्रेस से गठबंधन हो गया है। ऐसे में मंडल की छह में से पांच (मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर, नगीना) सीटों पर चुनाव लड़ने वाली सपा ने अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। मंडल की अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

सांसद समेत दो विधायकों ने पेश की दावेदारी
मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा मौजूदा सांसद डॉ. एसटी हसन के अलावा कांठ से विधायक एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और देहात सीट से विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। ऐसे ही रामपुर लोकसभा सीट से मोहम्मद आसिम रजा, अब्दुल सलाम, नसीम अहमद टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। वहीं बिजनौर सीट से रुचिवीरा, कपिल गुर्जर, शाहिद मंजूर टिकट पाने वालों के कतार में खड़े हैं। इसके अलावा नगीना लोकसभा सीट से मनोज पारस की पत्नी, मनोज कुमार, यशवीर सिंह ने दावेदारी पेश की है। इन दावेदारों के नामों पर पार्टी मंथन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed