फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   bjp birbhum candidate west bengal debasish dhar nomination cancelled

देबाशीष धर: बीरभूम से BJP उम्मीदवार का नामांकन रद्द; फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, फिलहाल तत्काल सुनवाई नहीं

Fri, 26 Apr 2024 03:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 26 Apr 2024 03:51 PM IST
सार

भाजपा उम्मीदवार ने अपने नामांकन के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया था। इसी के आधार पर चुनाव आयोग ने देबाशीष धर का नामांकन रद्द करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
bjp birbhum candidate west bengal debasish dhar nomination cancelled
देबाशीष धर - फोटो : एक्स/देबाशीष धर

विस्तार

पश्चिम बंगाल की बीरभूम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार ने अपने नामांकन के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया था। जिसके चलते चुनाव आयोग ने नामांकन रद्द करने की कार्रवाई की। मामला कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां भी चुनाव आयोग के फैसले का समाधान नहीं हुआ। चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने तत्काल सुनवाई की अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन

 

'बीरभूम में टीएमसी की शताब्दी राय से था देबाशीष धर का मुकाबला

साल 2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की सरकार ने देबाशीष धर को निलंबित भी किया था। दरअसल साल 2021 में देबाशीष धर कूच बिहार के एसपी थे। वहां सीतलकुची जिले में मतदान के दौरान हुए हंगामे के बाद सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। जब ममता सरकार ने चुनाव के बाद कार्यभार संभालते ही देबाशीष धर को निलंबित कर दिया था। बीरभूम सीट पर देबाशीष धर का मुकाबला टीएमसी की शताब्दी रॉय से था, जो यहां से निवर्तमान सांसद हैं। बीरभूम को टीएमसी का गढ़ माना जाता है। हालांकि इस बार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के जेल में होने के चलते बीरभूम में टीएमसी के कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी। हालांकि भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने से भाजपा को यहां बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया 
फैसले के तुरंत बाद ही देबाशीष ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। देबाशीष धर ने कहा कुछ तकनीकी कारणों से मेरा नामांकन रद्द हुआ है। पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद मैं कलकत्ता हाईकोर्ट के दरवाजे पर पहुंचा हूं। धर ने कहा कि निराधार तरीके से उनका नामांकन रद्द हुआ है। देबाशीष धर का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा ने देबतनु भट्टाचार्य को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है और भट्टाचार्य ने नामांकन भी कर दिया है। भट्टाचार्य संघ से जुड़े रहे हैं और पूर्व प्रचारक रहे हैं। नामांकन को लेकर भट्टाचार्य ने कहा कि 'पार्टी जो भी कहेगी, वो करेंगे।' बीरभूम लोकसभा सीट पर चौथे चरण में यानी कि 13 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed