फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Lok Sabha: Congress Sanjay Dutt included new and popular face, there is talk of contact

इलाहाबाद लोकसभा : कांग्रेस को नए और चर्चित चेहरे की तलाश, संजय दत्त समेत कई प्रमुख चेहरे चर्चा में

Fri, 08 Mar 2024 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 03:39 PM IST
सार

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार शीर्ष नेतृत्व ने संजय दत्त से संपर्क साधा है। उनका कहना है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा संजय दत्त की माता नरगिस दत्त यहीं की रहने वाली थीं।

विज्ञापन
Allahabad Lok Sabha: Congress Sanjay Dutt included new and popular face, there is talk of contact
लोकसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की नगरी प्रयागराज में राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस को सपा का साथ मिलने से नई उम्मीद जगी है। ऐसे में पार्टी उम्मीदवारी के स्तर पर ही कोई कमी नहीं रहने देना चाहती। इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए चर्चित व नए चेहरे की तलाश की जा रही है। फिल्म अभिनेता संजय दत्त समेत कई प्रमुख लोगों से संपर्क किए जाने की चर्चा है। इन चर्चाओं के बीच दावेदारों व नेताओं की नजर बुधवार को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी पर है।

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार शीर्ष नेतृत्व ने संजय दत्त से संपर्क साधा है। उनका कहना है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा संजय दत्त की माता नरगिस दत्त यहीं की रहने वाली थीं। ऐसे में संजय दत्त का नाम सुझाया गया। हालांकि, कहा जा रहा है कि व्यक्तिगत कारणों से संजय दत्त राजनीति में नहीं आना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र अनिल शास्त्री एवं इनके पुत्र आदर्श के नाम की भी चर्चा है। सोनिया गांधी के नजदीकी राजस्थान कैडर के आईएएस रहे धीरज श्रीवास्तव का नाम भी चर्चा में है। धीरज, सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, पूर्व एमएलसी डॉ.जेपी श्रीवास्तव के पुत्र हैं। इस कवायद के बीच सपा के एक दिग्गज नेता या उनके पुत्र का नाम की भी चर्चा में है। इनके अलावा नारायण सिंह चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, विवेकानंद पाठक समेत अनेक नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुग्रह नारायण ने किया इन्कार

इलाहाबाद संसदीय सीट से शहर उत्तरी से विधायक रह चुके अनुग्रह नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा रही। शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस बाबत जानकारी भी मांगी गई थी। हालांकि, अनुग्रह नारायण ने इलाहाबाद से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि सपा के साथ समझौते में फूलपुर सीट आई होती तो चुनाव लड़ते। इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed