फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Ak Antony said either Rahul or Priyanka will contest Lok Sabha elections from Uttar Pradesh

Congress: ‘राहुल-प्रियंका में से कोई एक उत्तर प्रदेश से लड़ सकता है चुनाव’, अमेठी-रायबरेली पर बोले एके एंटनी

Wed, 10 Apr 2024 11:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:47 PM IST
सार

साक्षात्कार के दौरान एंटनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी में से कोई एक उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। गांधी परिवार उत्तर प्रदेश से जरूर चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
Ak Antony said either Rahul or Priyanka will contest Lok Sabha elections from Uttar Pradesh
ak antony - फोटो : ak antony

विस्तार

गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का हॉट विषय बन चुका है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका या राहुल में से कोई एक उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन

साक्षात्कार में दिया यह बयान
दरअसल, बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान एंटनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी में से कोई एक उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकता है। गांधी परिवार उत्तर प्रदेश से जरूर चुनाव लड़ेगा। क्या प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा उम्मीदवार हो सकते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं होगा। देश की धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को गांधी परिवार पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

इसलिए रायबरेली-वायनाड को लेकर चर्चा
दरअसल, रायबरेली लोकसभा सीट से अब तक सोनिया गांधी ही जीतकर लोकसभा पहुंचती थी लेकिन इस बार वे राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं, ऐसे में गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से कौन उतरेगा, यह चर्चा का विषय है। वहीं, कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी से 2014 तक राहुल गांधी ही जीतते थे लेकिन 2019 में भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें शिक्श्त दी थी। इस बार भी कांग्रेस ने राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट से ही चुनावी मैदान में उतारा है, इसी वजह से अमेठी को लेकर भी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस से आखिरकार कौन चुनावी मैदान में उतरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी के लोग ईरानी से परेशान: वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में शामिल होने का संकेत दिया था। वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से परेशान हैं। वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य वापस आए। वाड्रा ने कहा कि वह यूपी के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी सहित किसी भी नेता को चुनौती देने के लिए तैयार हैं, जो कभी कांग्रेस का गढ़ था। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि यह मेरी जानकारी में नहीं है कि रॉबर्ट वाड्रा अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जनभावना के तहत राहुल गांधी चुनाव लड़ें। फिर भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व जिसे भी उम्मीदवार तय करेगा, पूरा संगठन उनके साथ रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed