फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Elections Leaders and candidates BJP Congress RJD AIMIM and other parties Reactions news and updates

Election: मतदान के दिन पीएम मोदी पर ओवैसी का तीखा वार, बोले- जनता उनके बयानों से सहमत नहीं

Mon, 13 May 2024 12:43 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 13 May 2024 12:43 PM IST
सार

अग्निमित्र पॉल ने अहलूवालिया पर साधा निशाना, कहा- 4 जून तक इंतजार करें, देखते हैं आसनसोल आने से कौन रोकता।  के चंद्रशेखर राव ने कहा कि नियमानुसार पीएम मोदी को छोड़ना पडेगा पद, 75 वर्ष की आयु पार कर लेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Leaders and candidates BJP Congress RJD AIMIM and other parties Reactions news and updates
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव चल रहे हैं। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन


आसनसोल से अपना वोट डालने के बाद भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा यह चुनाव स्पष्ट है। हमारे उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया ही जीतेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी का भी मजाक बनाया। वो बोलीं कि अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि अग्निमित्र पॉल को आसनसोल में प्रवेश न करने दें, वह मेदिनीपुर से भारी हार जाएंगी। मैं अभिषेक बनर्जी को चुनौती देती हूं कि वे 4 जून तक इंतजार करें। देखते हैं कि मुझे आसनसोल आने से कौन रोकता है। ।"
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल
एआईटीसी के कीर्ति आज़ाद और सीपीआई (एम) की सुकृति घोषाल बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। घोष बोले कि जब मैं गांवों में गया था, तो महिलाएं मुझसे हाथ जोड़कर पूछ रहीं थी कि क्या वे अपना वोट डाल पाएंगी या नहीं। टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी आदत है। वे उन लोगों को धमकाते हैं जो वोट डालना चाहते हैं। टीएमसी के गुंडे पोलिंग एजेंटों को बूथों में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह स्थिति सुधरेगी। मतदान सुचारू रूप से होगा। टीएमसी के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। उनके नेताओं को जनता ने अस्वीकार कर दिया। इसलिए वे चुनाव लड़ने के लिए अभिनेताओं को ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार पीएम मोदी को छोड़ना पडेगा पद, 75 वर्ष की आयु कर लेंगे पार

तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने सिद्दीपेट के चिंतामडका में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया। इंडिया अलायंस पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नियमानुसार 75 वर्ष की आयु के बाद कोई पद नहीं लेगा। इसलिए पीएम मोदी को पद छोड़ना पड़ेगा। अब भाजपा के लोगों पर निर्भर है। क्योंकि अब एक गुट जैसा कुछ नहीं है, क्षेत्रीय दल भारत में सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत कम से कम 65-70% होना चाहिए। देश में क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ रही है, यही स्थिति बनी है, इसमें कोई शक नहीं है।

इसी बीच हैदराबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हर चुनाव वैसा नहीं हो सकता जैसे 5 साल पहले था। इस बार चुनौतियां अलग हैं, मुद्दे अलग हैं। यह हमारे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक संसदीय चुनाव है। लोगों को पता है कि वे देश के लिए क्या चाहते हैं। चुनावों को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए। वह संसद का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव हमें हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने पीएम मोदी को संदेश देते हुए कहा कि लोग भाजपा की विचारधारा से सहमत नहीं है। लोग अल्पसंख्यक समुदाय पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयानों से सहमत नहीं हैं। आप कृपया समझें कि पीएम क्या कह रहे हैं?" उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अग्निवीर के साथ जो कि किया है। लोगों को जल्दी समझना होगा, वही अच्छा होगा।

वहीं आंध्रप्रदेश के गुंटूर के उम्मीदवार एन चंद्रबाबू नायडू जो कि पूर्व सीएम भी रहे उनसे पूछा कि कितनी सीटें जीतने उम्मीद है? तो उन्होंने कहा कि अभी चुनाव चल रहा है, मैं उन पर अभी बात नहीं करना चाहता।

वोट डालने के लिए की अपील
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। यह एक मौलिक अधिकार और एक जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि जब भी आपके राज्य या क्षेत्र में चुनाव हो। तो कृपया बाहर जाएं और देश के विकास, सुरक्षा और कल्याण के लिए मतदान करें। वहीं हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किशन रेड्डी अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं परिवार और दोस्तों के साथ आया हूं, इन्होंने मेरे साथ वोट डाला है। मतदान के दिन छुट्टी घोषित की गई है कि आप सभी अपना वोट डाल सकते हैं। इसे नियमित छुट्टी न समझें। उन्हों जनता से अपील करते हुए कहा कि कृपया बाहर जाएं और मतदान करें और फिर अपने दिन का आनंद लें।


बहरामपुर में कई जगह हुईं घटनाएं 
पश्चिम बंगाल के बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी कहते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं है हम ही जीतेंगे। मैं बेहद आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा कि 4-5 जगहों पर कुछ छोटी घटनाएं हुई हैं। शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिस्पर्धा भाजपा और टीएमसी से है, किसी व्यक्ति से नहीं। उन्होंने कहा कि टीएमसी को यहां से यूसुफ पठान को उम्मीदवार नहीं बनाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed