फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Exit Poll Election Results 2024 When Where and How to Watch Lok Sabha Election Results Exit Poll News in Hindi

Exit Poll 2024: 7वें चरण का मतदान पूरा होने के बाद जारी होंगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल, जानें कब-कहां देखें

Sat, 01 Jun 2024 09:50 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 01 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

 Lok Sabha Election Exit Poll 2024 Result :लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले आज (1 जून) शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। इसमें केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
Exit Poll Election Results 2024 When Where and How to Watch Lok Sabha Election Results Exit Poll News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर होंगी। 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


नतीजों से पहले 1 जून की शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान इस पोल के जरिए लगेगा।
विज्ञापन


आइये जानते हैं कि एग्जिट पोल कौन जारी करता है? इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल? एग्जिट पोल कहां देखे जा सकते हैं?

Exit Poll Election Results 2024 When Where and How to Watch Lok Sabha Election Results Exit Poll News in Hindi
एग्जिट पोल 2024 - फोटो : AMAR UJALA

पहले जानते हैं कि एग्जिट पोल क्या है?
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

Exit Poll Election Results 2024 When Where and How to Watch Lok Sabha Election Results Exit Poll News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

एग्जिट पोल कौन जारी करता है?
सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराती हैं। एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। 

ये एजेंसी और चैनल कराते हैं सर्वे

  • टुडे चाणक्य

  • एबीपी-सी वोटर

  • न्यूजएक्स-नेता

  • रिपब्लिक-जन की बात

  • सीएसडीएस

  • न्यूज18-आईपीएसओएस

  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 

  • टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 

  • सीएसडीएस

विज्ञापन

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?
1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि 19 अप्रैल 2024 को सुबह सुबह 7.00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। यानी 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 

1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्या हो सकता है? कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा। 

लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी 
लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। इन्हें भी आप अमर उजाला पर देख सकते हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा है उनमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।  

अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed