फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election: List of BJP candidates released for Andhra Pradesh Assembly elections,

Election: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी, 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

Wed, 27 Mar 2024 07:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

Election: भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं।

विज्ञापन
Election: List of BJP candidates released for Andhra Pradesh Assembly elections,
BJP CEC Meeting - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने हरियाणा में करनाल विधानसभा उप-चुनाव के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा की है। यहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


10 ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
आंध्र प्रदेश में भाजपा, टीडीपी और जनसेना के बीच गठबंधन है। इसके अनुसार, भाजपा विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, टीडीपी 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा और टीडीपी के अलावा गठबंधन में शामिल जनसेना राज्य की दो 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


13 मई को मतदान
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी हुआ। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को राज्य विधानसभा के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के 2019 के चुनावी नतीजे
2019 के विधानसभा चुनावों के परिणामों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151, टीडीपी को 23, जेएनपी को 1 को सीट मिली थी। वर्तमान में वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की भी घोषणा

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से इतर भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर रही है। अब तक 400 से अधिक उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। 26 मार्च को भाजपा ने छठी सूची जारी की। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है।

अब तक 400 से ज्यादा उम्मीदवारों का एलान

  1. भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। सूची देखें
  2. दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था। सूची देखें
  3. 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा था। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया था। सूची देखें
  4. इसके बाद 22 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था। सूची देखें 
  5. 24 मार्च को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई।सूची में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है, जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट भी काट दिया गया। पढ़ें सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed