फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP names candidates for 111 more Lok Sabha seats new joinee Naveen Jindal, actor Kangana Ranaut among nominee

BJP Candidates List: आम चुनाव के लिए भाजपा की 5वीं सूची; नवीन जिंदल-सीता सोरेन को टिकट, अश्विनी चौबे को झटका

Sun, 24 Mar 2024 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Mar 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
BJP names candidates for 111 more Lok Sabha seats new joinee Naveen Jindal, actor Kangana Ranaut among nominee
BJP CEC Meeting - फोटो : Amar Ujala

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। पार्टी अब तक 402 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। ताजा सूची में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है, जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की इस सूची में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है। कुछ देर पहले ही भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल को पार्टी ने कुरुक्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन






दुमका से सीता सोरेन को मौका, राहुल के खिलाफ सुरेंद्रन

झारखंड के दुमका से भाजपा ने सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और पिछले दिनों उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड सीट से भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।

अब तक 402 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित
भाजपा अब तक 402 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से चार ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

सोलापुर से सतपुते को मैदान में उतारा
पार्टी ने सोलापुर (अनुसूचित जाति) लोकसभा सीट के लिए पार्टी विधायक राम सतपुते को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि भंडारा-गोंदिया से सांसद सुनील मेंढे को दोबारा इस सीट से टिकट दिया गया है। सत्तारूढ़ दल ने गढ़चिरौली-चिमूर से अशोक नेते के नाम की भी घोषणा की।

20 महिलाओं पर भरोसा
भाजपा ने पांचवीं सूची में 20 महिलाओं पर भरोसा जताया है। इसमें सबसे अधिक चार-चार महिलाएं पश्चिम बंगाल और ओडिशा से उम्मीदवार बनाई गई हैं जबकि बिहार में पार्टी ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश में मेनका गांधी और राजरानी रावत के रूप में दो महिलाएं चुनावी मैदान में उतारी गई हैं। राजस्थान से पार्टी ने इस सूची में सिर्फ 7 नाम घोषित किए हैं लेकिन इसमें महिलाओं की संख्या 3 है। इनमें गंगानगर से प्रियंका बालन, जयपुर से मंजू शर्मा और राजसमंद से महिला विश्वेश्वर सिंह का नाम है। इसके अलावा भाजपा ने आंध्र से 2, गोवा, गुजरात, हिमाचल, झारखंड और केरल से एक-एक महिलाओं को उतारा है।

भाजपा की सूची में क्या खास?

  • नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। 
  • गिरिराज सिंह बेगुसराय और पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में होंगे।
  • मंडी से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया गया है।  
  • कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल और दुमका से सीता सोरेन को टिकट दिया गया है।
  • बेलगाम से जगदीश शेट्टार, चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन को उम्मीदवार बनाया गया है। 
  • संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, बालासोर से प्रताप सारंगी, पुरी से संबित पात्रा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी और मेरठ से अरुण गोविल चुनावी मैदान में उतरेंगे।
  • राजीव प्रताप रूडी सारण और आरके सिंह आरा से चुनाव लड़ेंगे।
  • बैजयंत जय पांडा केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।
  • बैरकपुर से अर्जुन सिंह, मेदिनीपुर से अग्निमित्रा पॉल, दार्जिलिंग से राजू बिस्ता को टिकट दिया गया है।
  • तमलुक से पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय और बर्धमान-दुर्गापुर से दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया गया है।


अब तक 402 उम्मीदवारों का एलान

  1. भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। सूची देखें
  2. दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था। सूची देखें
  3. 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा था। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया था। सूची देखें
  4. इसके बाद 22 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था। सूची देखें

यह भी पढ़ें
Lok Sabha Election: भाजपा ने कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और मंडी सीट से अभिनेत्री कंगना रणौत को दिया टिकट
BJP UP Candidates: भाजपा ने जारी की यूपी के उम्मीदवारों की सूची, वरुण गांधी का टिकट कटा; मां मेनका पर भरोसा कायम
Lok Sabha Election: चुनाव नहीं लड़ेंगे भाजपा सांसद वीके सिंह, लिखा- गाजियाबाद की जनता का रहूंगा आभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed