{"_id":"67184be7947d8e8a960d6d87","slug":"election-commission-notification-maharashtra-jharkhand-assembly-polls-candidate-nomination-till-october-29-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Polls: झारखंड में दूसरे चरण की 38 और महाराष्ट्र की सभी सीटों पर 29 तक नामांकन, EC ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Assembly Polls: झारखंड में दूसरे चरण की 38 और महाराष्ट्र की सभी सीटों पर 29 तक नामांकन, EC ने जारी की अधिसूचना
Wed, 23 Oct 2024 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:35 AM IST
सार
चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 29 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। झारखंड में एक नवंबर और महाराष्ट्र में चार नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के नामांकन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, 29 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। झारखंड में एक नवंबर और महाराष्ट्र में चार नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर कुल 9.3 करोड़ मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 1.85 करोड़ युवा मतदाता हैं। राज्य में 11,800 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झारखंड विधानसभा की 38 सीटों पर 2.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
इनमें 11 लाख से ज्यादा मतदाता पहली बार मतदाता करेंगे। यहां संवेदनशील सिल्ली विधानसभा के दो मतदान केंद्र संख्या 25 और 26 पर सुबह 7 से 4 बजे तक मतदान होगा। शेष 277 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से 5 बजे शाम तक मतदान होगा।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन