फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP Candidates List for Lok Sabha elections Sunny Deol ticket cut from Gurdaspur Updates

लोकसभा चुनाव: भाजपा की आठवीं सूची जारी; गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा, हंसराज हंस फरीदकोट से लड़ेंगे चुनाव

Sat, 30 Mar 2024 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Mar 2024 08:39 PM IST
सार

भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 411 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

विज्ञापन
BJP Candidates List for Lok Sabha elections Sunny Deol ticket cut from Gurdaspur Updates
जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। सूची में ओडिशा की तीन, पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें बड़ी खबर यह है कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरे दलों से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


अलग-अलग दलों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट
भाजपा ने शनिवार को जिन 11 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, उसमें भर्तृहरि महताब, रवनीत सिंह बिट्टू, सुशील कुमार रिंकू और परनीत कौर जैसे कई नेताओं के नाम हैं। ये सभी हाल ही में अलग-अलग दलों से भाजपा में शामिल हुए थे। सभी को उन सीटों से ही चुनावी मैदान में उतारा गया है, जिनका वे मौजूदा लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में
इसके अलावा अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। हंस राज हंस 2019 में भाजपा के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीते थे, उन्हें इस बार फरीदकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महताब कटक से चुनाव लड़ेंगे
हाल ही में बीजद छोड़ने वाले अनुभवी सांसद महताब कटक से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह बिट्टू लुधियाना, कौर पटियाला और रिंकू जालंधर से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी कौर दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जबकि रिंकू आम आदमी पार्टी में थे।



 

अब तक 411 उम्मीदवारों का एलान
भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 411 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

अब तक 400 से ज्यादा उम्मीदवारों का एलान

  1. भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। सूची देखें
  2. दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था। सूची देखें
  3. 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा था। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया था। सूची देखें
  4. इसके बाद 22 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था। सूची देखें  
  5. 24 मार्च को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई। सूची में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है, जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट भी काट दिया गया। पढ़ें सूची    
  6. 26 मार्च को भाजपा ने छठी सूची जारी की थी। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया था। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर  
  7. इसके अगले दिन यानी 27 मार्च को भाजपा ने सातवीं सूची जारी कर दी थी। इसमें दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed