फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Yogi Govt Approves Dr. K.N. Modi University in Ghaziabad, Opening New Doors for Higher Education

UP: गाजियाबाद में खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार, योगी सरकार ने दी डॉ. के एन मोदी विश्वविद्यालय को हरी झंडी

Thu, 24 Jul 2025 05:26 PM IST
आकाश कुमार लखनऊ, अमर उजाला
लखनऊ, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

Ghaziabad: योगी सरकार ने गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थापित होने वाले डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय को वैधानिक मान्यता प्राप्त हो गई है, जिससे यह औपचारिक रूप से संचालन शुरू कर सकेगा। 
 

विज्ञापन
Yogi Govt Approves Dr. K.N. Modi University in Ghaziabad, Opening New Doors for Higher Education
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

KN Modi University: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थापित होने वाले डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय को संचालन प्राधिकार पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


प्रस्तावित विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 8 सन् 2025) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची-2 में क्रमांक 49 पर शामिल किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को वैधानिक मान्यता प्राप्त हो गई है, जिससे यह औपचारिक रूप से संचालन शुरू कर सकेगा।

विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा उच्च शिक्षा का लाभ

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित समूह द्वारा गाजियाबाद में स्थापित होने वाला यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा। 

यह कदम न केवल स्थानीय युवाओं को लाभान्वित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

सकारात्मक पहल

मंत्री ने आगे कहा कि योगी सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा में बुनियादी ढांचे के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्तापरक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed