{"_id":"5ed397148ebc3e9087286979","slug":"what-is-the-special-cut-off-of-du-know-what-is-special","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है डीयू की स्पेशल कट ऑफ? दाखिलों में स्थिरता लाने के लिए नई योजना","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्या है डीयू की स्पेशल कट ऑफ? दाखिलों में स्थिरता लाने के लिए नई योजना
Sun, 31 May 2020 05:20 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 31 May 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में हर कोई दाखिला लेना चाहता है। उन छात्रों के लिए हर साल विश्वविद्यालय कट ऑफ जारी करता है। बता दें कि डीयू के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए इस बार पांच कट ऑफ के बाद एक स्पेशल कट ऑफ भी निकाली जाएगी। दाखिला प्रक्रिया की ड्राफ्ट गाइडलाइन में इसकी सिफारिश की गई है। आइये जानते हैं कि क्या है डीयू की स्पेशल कट ऑफ?
इससे पहले बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों के लिए जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के लिए अस्थायी डेटशीट रिलीज कर दी है। डीयू ने शुक्रवार को ओपन बुक एग्जामिनेशन के लिए डेटशीट विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। आधिकारिक वेबसाइट पर जो डेटशीट अपलोड हुई है, उसके मुताबिक विद्यार्थियों को एक जुलाई से 11 जुलाई तक च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत परीक्षाएं देनी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों के लिए जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के लिए अस्थायी डेटशीट रिलीज कर दी है। डीयू ने शुक्रवार को ओपन बुक एग्जामिनेशन के लिए डेटशीट विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। आधिकारिक वेबसाइट पर जो डेटशीट अपलोड हुई है, उसके मुताबिक विद्यार्थियों को एक जुलाई से 11 जुलाई तक च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत परीक्षाएं देनी हैं।
विज्ञापन
डीयू की स्पेशल कट ऑफ?
- इस स्पेशल कट ऑफ में छात्र कोर्स व कॉलेज नहीं बदल सकेंगे। दाखिलों में स्थिरता लाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। इसके लिए ए और बी का फार्मूला तैयार किया गया है।
- छात्रों को उपलब्ध कोर्स (ए) और उपलब्ध कॉलेज (बी) का चयन करना होगा। छात्रों को कॉलेज का आवंटन कोर्स की उपलब्धता के आधार पर ही होगा।
- स्पेशल कट ऑफ में देखा जाएगा कॉलेज के उस कोर्स में सीटें उपलब्ध है या नहीं।
- यह स्पेशल कट ऑफ सीट खाली रहने पर ही निकाली जाएगी। इसमें उन्हीं को दाखिला मिलेगा जिन्होंने पहली पांच कट ऑफ में किसी कारणवश दाखिला नहीं लिया होगा।
- अन्य कट ऑफ में भी बार-बार कॉलेज व कोर्स बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी। कट ऑफ आने के बाद छात्रों को किसी एक कॉलेज व एक कोर्स का चयन करने का विकल्प मिलेगा।
- प्रशासन का मानना है कि ऐसा करने से छात्र बार-बार दाखिला रद नहीं कराएंगे। वहीं कॉलेजों में एकदम से सीटें भी खाली नहीं हो सकेंगी।
- इससे दाखिले में स्थिरता रहेगी। छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चुनाव ऑनलाइन ही करना होगा। इसके लिए उन्हें कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X