फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   What is STEAM curriculum, MP Madhya Pradesh first state in country to start this curriculum

क्या है STEAM? देश में पहली बार इस राज्य के स्कूलों में होगा शुरू

Fri, 25 Oct 2019 02:19 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 25 Oct 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
What is STEAM curriculum, MP Madhya Pradesh first state in country to start this curriculum
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

देश की शिक्षा व्यवस्था में कई नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुरुआत हो रही है स्टीम (STEAM) की। अधिकारियों का दावा है कि स्टीम लागू करने के मामले में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। अगर इसे सही तरीके से लागू किया जाता है, तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे करीब 1.21 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन

क्या है 'स्टीम'?

अंग्रेजी में स्टीम की स्पेलिंग है STEAM... इसका अर्थ है -
S - साइंस
T - टेक्नोलॉजी
E - इंजीनियरिंग
A - आर्ट्स
M - मैथेमेटिक्स

ये भी पढ़ें : विदेश जाकर सिखाएं अंग्रेजी, सैलरी के साथ ये कंपनियां देंगी रहने-खाने का खर्च

विज्ञापन


स्टीम एक तरह का पाठ्यक्रम है, जो स्टेम (STEM - Science, Technology, Engineering, Mathematics) से एक कदम आगे है। प्रदेश की स्कूली शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव रश्मि अरुण शामी ने कहा कि 'स्टीम करिकुलम समय की मांग है। इसकी मदद से छात्रों को वर्तमान समय के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका, द. कोरिया के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

स्कूलों के प्रमुख और शिक्षकों को शिक्षा के इस नए मॉडल के बारे में पूरी जानकारी दी जा सके, इसके लिए 30 और 31 अक्तूबर को भोपाल में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इसमें दिल्ली और कर्नाटक के अलावा अमेरिका और दक्षिण कोरिया में स्टीम मॉडल पर काम कर रहे विशेषज्ञ शामिल होंगे।


ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे चर्चित शाही परिवार के 25 अजीब नियम, जिन्हें मानना जरूरी है

सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों को भी कॉन्फ्रेंस में बुलाया जाएगा। इन्हें विशेषज्ञ स्टीम के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। अधिकारियों का कहना है कि कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के इस मॉडल को लागू करने की रणनीतियां व तरीके फाइनल किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालता है सीसे वाला पेंट, क्या भारत में भी होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed