फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   What are the benefits and disadvantages of international internship for career growth

Career Tips: इंटरनेशनल इंटर्नशिप करिअर ग्रोथ में कितनी फायदेमंद, जानें इससे कितना लाभ और क्या है नुकसान

Fri, 13 Oct 2023 08:09 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 13 Oct 2023 08:09 PM IST
सार

Global Internship: ग्लोबल इंटर्नशिप के माध्यम से आप अपने करिअर में एक अलग तरह का अवसर बना सकते हैं। आप कई तरह के लोगों से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
What are the benefits and disadvantages of international internship for career growth
ग्लोबल इंटर्नशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Career Growth Global Internship: ग्लोबल इंटर्नशिप छात्रों को विविध संस्कृतियों और वर्क कल्चर में ढलने का एक मौका देती है। जब हम दूसरे देश में काम करते हैं तो वहां के रहन-सहन, खान-पान और वहां के लोगों के नजरिए को समझने में मदद मिलती है, जिससे करिअर के विकास में चीजें आसान हो जाती हैं। ग्लोबल इंटर्नशिप जब आप करने जाते हैं तो कई देशों के लोगों से मिलना-जुलना होता है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

विज्ञापन

कल्चरल कम्युनिकेशन जरूरी

इंटरनेशनल इंटर्नशिप में विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के साथ आपका मेलजोल होता है। जिससे कि आप अपनी संस्कृति और दूसरे देशों की संस्कृति को जान और समझ सकते हैं। आज की ग्लोबल दुनिया में यह जरूरी है कि आप विभिन्न देशों के लोगों के साथ काम करें और यह आपके प्रोफेशनल करिअर में मददगार साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज्यूमे होगा स्ट्रॉन्ग

अगर आपके रिज्यूमे में ग्लोबल इंटर्नशिप का जिक्र होगा, तो एंप्लॉयर्स का ध्यान आकर्षित हो सकता है। जिससे आपको करिअर में बेहतर मौके मिल सकते हैं। यह आपके लिए नए वातावरण में ढलने और चुनौतियों का सामना करने की आपकी इच्छा को दर्शाता है। इसके अलावा यह आपको दूसरे उम्मीदवारों से अलग भी बनाता है।

विज्ञापन

दूसरे देश में अलग चुनौती

अगर आप दूसरे देश में इंटर्नशिप के लिए जाते हैं तो यह आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। दूसरे देश में वहां आने वाली चुनौतियों का सामना करते हैं। इससे आप मानसिक तौर पर भी काफी मजबूत होते हैं या चीजें आपको बना देती हैं। इससे आप दुनिया को अलग नजरिए से देख सकते हैं। करिअर के दृष्टिकोण से भी आप वहां नौकरी के मौके क्या हैं कैसा माहौल है इन सब चीजों को देख समझ सकते हैं।  

नेटवर्किंग भी होगी मजबूत

इंटरनेशनल इंटर्नशिप के दौरान आप अलग-अलग देशों के लोगों के साथ काम करते हैं। जिससे आपके संबंध भी बनते हैं, जो आगे चलकर आपके करिअर में मददगार साबित होते हैं। इससे आपको अपनी फील्ड के विशेषज्ञों से जुड़ने का भी मौका मिलता है। जो अच्छी नौकरी पाने में अहम रोल निभा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed