फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Students Affected by Floods Can Get Free Duplicate Certificates, Apply via HOI

West Bengal: बाढ़ प्रभावित छात्रों को मिलेगा निःशुल्क डुप्लिकेट प्रमाणपत्र, HOI के माध्यम से करना होगा आवेदन

Sat, 11 Oct 2025 01:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 11 Oct 2025 01:17 PM IST
सार

West Bengal Floods: पश्चिम बंगाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई छात्रों ने अपने उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र खो दिए हैं। इस स्थिति को देखते हुए परिषद ने बाढ़ प्रभावित उम्मीदवारों को उनके खोए हुए प्रमाणपत्रों की प्रति मुफ्त में जारी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
West Bengal Students Affected by Floods Can Get Free Duplicate Certificates, Apply via HOI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

West Bengal: पश्चिम बंगाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कई छात्रों के महत्वपूर्ण स्कूल और कॉलेज के दस्तावेज भी नष्ट या खो गए हैं। इन छात्रों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्णय लिया है कि प्रभावित छात्रों को उनके खोए हुए दस्तावेज की डुप्लीकेट प्रमाणपत्र निःशुल्क दी जाएगी। इसमें पंजीकरण प्रमाणपत्र, प्रवेश पत्र, अंकपत्र और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र सभी शामिल हैं।

विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित छात्र अपने खोए हुए प्रमाणपत्रों की डुप्लिकेट प्रति पाने के लिए संबंधित संस्थान के प्रमुख (HOI) के माध्यम से आवेदन करना होगा। उम्मीदवार को अपने आवेदन के साथ यह बताना होगा कि उनके कागजात हाल ही में आई बाढ़ में खो गए थे।
विज्ञापन


Image

इन दस्तावेजों के लिए मिलेगी सुविधा

बाढ़ प्रभावित छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की डुप्लीकेट प्रति निःशुल्क मिल सकती है:

  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate)
  • एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • मार्कशीट (Marksheet)
  • पास सर्टिफिकेट (Pass Certificate)

संबंधित संस्थान के प्रमुख (HOI) को उम्मीदवार के आवेदन का समर्थन करते हुए एक प्रमाण पत्र देना होगा। इस प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उम्मीदवार ने बाढ़ के कारण अपने प्रमाणपत्र खो दिए हैं।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि, यह निर्णय पूरी तरह से मानवीय आधार पर लिया गया है और केवल बाढ़ प्रभावित छात्रों के हित में है। इसे किसी मिसाल के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed