फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   VR- AR Technology: great job opportunities in VR and AR, check the career tips here

VR- AR Technology: वीआर और एआर में है करिअर के बेहतरीन अवसर; पढ़ाई के साथ इन बातों पर दें ध्यान, मिलेगी मदद

Sat, 16 Nov 2024 11:49 AM IST
शाहीन परवीन सत्यम सक्सेना, करिअर सलाहकार
सत्यम सक्सेना, करिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 16 Nov 2024 11:49 AM IST
सार

VR And AR: वीआर और एआर के क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले वर्षों में इमर्सिव डिजिटल अनुभव बनाने में विशेषज्ञता रखने वाले डेवलपर्स के लिए नौकरियों की संख्या में भारी वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में इस क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ आप को कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
VR- AR Technology: great job opportunities in VR and AR, check the career tips here
VR- AR Technology - फोटो : freepik

विस्तार

VR And AR: वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के जानकारों के लिए कल्पनाओं को वास्तविकता में बदलना, डिजिटल तत्वों को भौतिक दुनिया के साथ सहजता से जोड़ना और अनुभवों को नए सिरे से आकार दे पाना संभव है। इसमें तकनीक और रचनात्मकता की मजबूत समझ का संयोजन होता है। गेमिंग में आभासी दुनिया को डिजाइन करने से लेकर डॉक्टरों और पायलटों के लिए असली दिखने वाले बनावटी प्रशिक्षण तैयार करने तक वीआर और एआर में करिअर के बेहतरीन अवसर हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन

क्या है वीआर और एआर? 
एआर की सहायता से फोन के कैमरे या वीडियो के माध्यम से आभासी चित्रों और पात्रों को प्रोजेक्ट करके सांसारिक तथा भौतिक दुनिया को रंगीन दृश्य में बदला जा सकता है। वीआर कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की सहायता से बनावटी अनुभव के जरिये वास्तविक वातावरण को नकली वातावरण में बदलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकियों को जानें
कॅरिअर बनाने के लिए आपको सॉफ्ट स्किल्स के साथ-साथ हार्ड स्किल्स को सीखने पर भी ध्यान देना चाहिए। आप प्रोग्रामिंग, यूआई/यूएक्स, अपने क्लाइंट साइड ऐप को एपीआई से कनेक्ट करना, एक्सआर, मशीन लर्निंग एंड कंप्यूटर विजन, उडी मॉडलिंग एंड एनीमेशन, ग्राफिक रेंडरिंग, सोशल मीडिया के साथ- साथ सॉफ्टवेयर, वेब, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और गेम डेवलपमेंट आदि के बारे में सीख सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन कोर्सेज 
आप 30 नवंबर, 2024 से शुरू होने वाले आईआईटी, दिल्ली के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन वर्चुअल रियलिटी एंड ऑगमेंटेड रियलिटी कोर्स (tinyurl.com/5da5aza9) में शामिल हो सकते हैं। आप चाहें तो, गूगल प्लेटफॉर्म पर मौजूद विभिन्न कोर्सेज के जरिये एआर कोर फॉर डेवलपर्स, गूगल कार्डबोर्ड के साथ वर्चुअल रियलिटी का परिचय और वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस डिजाइन के मूल सिद्धांतों को फ्री में सीख सकते हैं।

इसके अलावा आप कोर्सेरा और उडेमी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इंट्रोडक्शन ऑफ वर्चुअल रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी इन गेम डेवलपमेंट मास्टरिंग, यूनिटी फॉर वर्चुअल रियलिटी, उडी वर्चुअल रियलिटी एंड ऑगमेंटेड रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी डेवलपमेंट और स्पैटियल कंप्यूटिंग विथ यूनिटी एंड एआर जैसे ऑनलाइन कोर्स मुफ्त में कर सकते हैं।

इंटर्नशिप भी करें
इंटर्नशिप के माध्यम से आप अनुभवी पेशेवरों से वीआर और एआर की बारीकियां सीख सकते हैं। मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की इंटर्नशिप से जुड़ने से आपका पोर्टफोलियों मजबूत होगा। इसके अलावा स्टार्टअप उद्यमियों के साथ मिलकर भी आप अपने कौशल को निखार सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed