फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   VP Radhakrishnan to address civil servants today, highlight inclusive development

Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज सिविल सेवकों को करेंगे संबोधित, नागरिक-केंद्रित शासन पर रहेगा फोकस

Tue, 21 Apr 2026 10:10 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

VP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे समावेशी विकास और नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे।

विज्ञापन
VP Radhakrishnan to address civil servants today, highlight inclusive development
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : ANI

विस्तार

C. P. Radhakrishnan: मंगलवार को 18वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सी. पी. राधाकृष्णन दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे समावेशी विकास और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालेंगे।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा विज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय “विकसित भारत: नागरिक-केंद्रित शासन और अंतिम छोर तक विकास” रखा गया है।

विज्ञापन

पैनल चर्चा में अहम मुद्दों पर बातचीत

 उद्घाटन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री जीतेन्द्र सिंह अपना संबोधन देंगे और कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन स्वागत भाषण करेंगे। इसके बाद “सिविल सेवाओं की भूमिका और प्रभावशीलता” विषय पर एक पैनल चर्चा होगी, जिसमें सरकार, उद्योग और नीति से जुड़े लोग मिलकर कामकाज को बेहतर बनाने, जवाबदेही बढ़ाने और सेवाओं को और आसान बनाने पर बात करेंगे।

सिविल सेवा दिवस हर साल मनाया जाता है, ताकि देश के सिविल सेवक जनता की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित कर सकें। यह दिन उन्हें अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करने और ईमानदारी से जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करता है।

नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

इसी दिन 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था और सिविल सेवकों को देश का “इस्पात ढांचा” बताया था। इस दिन की यही खासियत है कि यह सिविल सेवकों की अहम भूमिका को याद दिलाता है।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग सत्र होंगे, जहां बड़े अधिकारी, विशेषज्ञ और अन्य लोग मिलकर यह चर्चा करेंगे कि आम लोगों तक सरकारी सेवाएं कैसे बेहतर और आसानी से पहुंचाई जाएं। ‘पीएम विश्वकर्मा’ से जुड़े सत्र की अध्यक्षता जीतन राम मांझी करेंगे, जबकि गैर-संचारी बीमारियों पर सत्र की अध्यक्षता जगत प्रकाश नड्डा करेंगे, जिसमें बीमारी की रोकथाम से लेकर इलाज तक पर बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed