Veer Gatha project: सुपर 25 छात्र गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, वीर गाथा परियोजना में 8 लाख छात्रों में से हुआ चयन
शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के सहयोग से देश भर के स्कूलों में वीर गाथा परियोजना के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें देश भर के 4,788 स्कूलों के 8,03,900 छात्रों ने भाग लिया। इसमें से 25 छात्रों का चयन हुआ है। जिन्हें 25 जनवरी, 2022 को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की वीर गाथा परियोजना के तहत देश भर में 25 छात्रों का चयन किया गया है, जिन्हें 25 जनवरी को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने इसकी सूचना दी है। मंत्रालय के मुताबिक अमृत महोत्सव के तहत गणतंत्र दिवस के लिए कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उनमें से एक है वीर गाथा कार्यक्रम है। इस परियोजना के तहत देश भर में 25 छात्रों को 'सुपर 25' के नाम से भी जाना जाता है, जिनका इस परियोजना में चयन किया गया है। इन 25 छात्रों में से 2 छात्र हरियाणा के है। गुरुग्राम की शिवानी पिंपलेपुर और पानीपत के प्रांजय गांधी का इस परियोजना में चयन हुआ है।
मंत्रालय ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर देश भर के लोगों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को फिर से जगाने के लक्ष्य से सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रोत्साहित करके उनके लिए उत्सव बनाने का प्रयास किया गया है।
'Super 25' winners of #VeerGatha project announced today. pic.twitter.com/LSFJ0Lxnic
विज्ञापन विज्ञापन— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) January 6, 2022
युद्ध के नायकों के अदम्य साहस से छात्र हो परिचित
प्रोजेक्ट वीर गाथा के तहत अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए ताकि छात्रों को युद्ध के नायकों के अदम्य साहस और भावना से परिचित कराया जा सके, कविताओं और निबंधों में अपने देश के बहादुर दिलों को भी शामिल किया गया।
यह प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के सहयोग से देश भर के स्कूलों में आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर के 4,788 स्कूलों के 8,03,900 छात्रों ने भाग लिया। इसमें देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने भाग लिया। कई राउंड की कड़ी टेस्टिंग के बाद आज 'सुपर 25' थी। रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार इन 25 का चयन देश की राष्ट्रीय स्तर की टीम के नेतृत्व में किया गया है।
सुपर 25 छात्र होंगे विशेष अतिथि
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित होने वाले ये सभी 'सुपर 25' छात्र इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा मंत्रालय के विशेष अतिथि होंगे। मंत्रालय ने कहा यह प्रतियोगिता छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा करने और हमारे युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X