फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Uttarakhand Board 2021 Date Sheet: इस दिन से शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल

Tue, 23 Feb 2021 12:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
ubse uk board date sheet 2021: UK Board 10th 12th Exam Datesheet 2021 to be released soon
उत्तराखण्ड बोर्ड 2021: उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Self

uttarakhand board date sheet scheme2021: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मई में कराया जाएगा। वहीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित होंगी। संबंधित परीक्षाओं का विस्तृत टाइमटेबल और एग्जामिनेशन स्कीम यानी डेटशीट भी जल्द आने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में इस बार क्या खास है तैयारी है...

 

04 मई से आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं

दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई  से लेकर 22 मई तक होंगी। हाल ही में परीक्षाओं संबंधी जानकारी देते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया था कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 04 मई से लेकर 22 मई तक आयोजित की जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जारी की जाने के बाद सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर आपको यह डेट शीट उपलब्ध कराई जाएगी। 

ubse uk board date sheet 2021: UK Board 10th 12th Exam Datesheet 2021 to be released soon
Board Exam

करीब तीन लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में कुल 1,48,355 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 1,45,691 संस्थागत और 2,664 स्वयंपाठी हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 1,22,184 परीक्षार्थियों में से 1,18,135 संस्थागत और 4,049 स्वयंपाठी हैं। कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ubse uk board date sheet 2021: UK Board 10th 12th Exam Datesheet 2021 to be released soon
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अप्रैल में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित होंगी। 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 03 अप्रैल, 2021 से लेकर 25 अप्रैल, 2021 तक चलेंगी। जबकि 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 03 अप्रैल, 2021 से 25 अप्रैल, 2021 तक होंगी। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ubse uk board date sheet 2021: UK Board 10th 12th Exam Datesheet 2021 to be released soon
परीक्षा देने पहुंचे छात्र : File photo - फोटो : अमर उजाला

मूल्यांकन और रिजल्ट जून में आएगा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से बताया गया कि 23 मई से 29 मई तक लिखित उत्तर पुस्तिकाएं उप संकलन केंद्रों द्वारा मुख्य संकलन केंद्र पर जमा की जाएंगी। जबकि 10वीं और 12वीं कक्षा की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 01 जून से 15 जून तक होगा। वहीं, बोर्ड की योजनानुसार रिजल्ट की घोषणा भी 16 जून से 15 जुलाई के बीच कर दी जाएगी। बता दें कि बीते साल देशभर में कोविड-19 के चलते 10 माह से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई है। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन, सोशल मीडिया और रेडियो संचार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया गया था। कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का पाठ्यक्रम घटाया गया है। 

विज्ञापन
ubse uk board date sheet 2021: UK Board 10th 12th Exam Datesheet 2021 to be released soon
board exam 2021 - फोटो : self
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed