फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2020: know about new registration date for 10th 12th students

UP Board 2020: बोर्ड ने किया 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बदलाव, अब इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Sun, 25 Aug 2019 08:47 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 25 Aug 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board 2020: know about new registration date for 10th 12th students
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 100 रुपये विलंब शुल्क केसाथ परीक्षार्थियों के विवरण पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संस्था के प्रधानाचार्य दसवीं और बारहवीं में परीक्षा शुल्क के साथ पांच सितंबर तक विद्यार्थियों का प्रवेश ले सकते हैं। बोर्ड की ओर से विभिन्न जिलों में बाढ़ के चलते आवेदन में कमी के चलते तिथि आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2020 से प्रस्तावित है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहले कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त और वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त रात 12 बजे तक थी। अब इस तिथि को बढ़ाकर पांच सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के बाद चेकलिस्ट के जरिए स्कूल के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो आदि का मिलान अब छह से 10 सितंबर तक रात 12 बजे तक कर उसे वेबसाइट पर अपडेट कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी सूचना में हिदायत दी गई है कि छात्र-छात्रा के पंजीकरण विवरण पर अभिभावक, कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य भी हस्ताक्षर करेंगे। छात्र-छात्रा, माता-पिता के नाम में गलती के लिए अभिभावक, कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। 11 से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन विवरण की जांच करके उसमें संशोधन कर सकेंगे, नया विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संस्था प्रधान छात्रों के आवेदन का विवरण 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दें।

नौवीं-ग्यारहवीं के लिए पंजीकरण भी पांच तक
यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अब नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण पांच सितंबर तक किया जा सकेगा। पहले अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये के साथ कोषागार में जमा करने की तिथि पांच सितंबर तय की गई है, जबकि छह से 10 सितंबर के बीच छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो के विवरण अपलोड किये जा सकेंगे। 11 से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन विवरण की जांच करके उसमें संशोधन कर सकेंगे, नया विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संस्था के प्रधान 30 सितंबर तक पंजीकृत छात्रों के विवरण को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा करेंगे।

ये भी पढ़ें- आईआईटी कानपुर में छात्रों के लिए चलेंगे सोलर रिक्शा, अब नहीं होगी पैदल चलने की टेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed