फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh commences online classes through WhatsApp due to lockdown

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में व्हॉट्सएप के जरिए होगी विद्यार्थियों की पढ़ाई

Wed, 22 Apr 2020 04:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Apr 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh commences online classes through WhatsApp due to lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में विद्यार्थियों को व्हॉट्सएप के जरिए पढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप के जरिए होगी। नए सत्र के लिए होने वाली कक्षाएं व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित होंगी। इसके लिए शिक्षक और विद्यार्थी के व्हॉट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी सूबे के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी है।

उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि लॉकडाउन के दौरान व्हॉट्सएप के जरिए विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान होगी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से देश में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा के जरिए ही विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: 7 लाख से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी ले रहे हैं ऑनलाइन कक्षाएं, व्हॉट्सएप से हो रही है पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश में शिक्षक, विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए साझा करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए हर जिले के ब्लॉक में व्हॉट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इन व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए ही सूबे के विभिन्न विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। बता दें कि यूपी में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में बिना परीक्षा के ही पदोन्नत किया गया है। सूबे में अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। इन परीक्षाओं को लेकर आखिरी निर्णय लॉकडाउन खुलने के बाद ही लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed