फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 7 lakh students learning from online classes by KV teachers

लॉकडाउन: 7 लाख से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी ले रहे हैं ऑनलाइन कक्षाएं, व्हॉट्सएप से हो रही है पढ़ाई

Wed, 22 Apr 2020 03:38 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Apr 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Over 7 lakh students learning from online classes by KV teachers
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान देशभर के सात लाख से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए लाइव सेशंस हो रहे हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दी है। केवी संगठन का कहना है कि देशभर में केंद्रीय विद्यालयों के 32,247 शिक्षक लॉकडाउन के दौरान सात लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। ऑनलाइन शिक्षा ले रहे केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या 7,07,312 है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए शिक्षक स्वंय प्रभा पोर्टल की सहायता ले रहे हैं। विद्यार्थियों को रिकॉर्डिड वीडियो और लाइव सेशंस के जरिए पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CTET 2020: 60 दिन का यह ऑनलाइन कोर्स आपको सीटीईटी परीक्षा में दिलाएगा सफलता, आज ही लें दाखिला
विज्ञापन

 


 
शिक्षक व्हॉट्सएप और एसएमएस के जरिए विद्यार्थियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। विद्यार्थी व्हॉट्सएप वीडियो और ऑडियो के जरिए भी शिक्षकों से मदद ले रहे हैं। इसके अलावा, विद्यार्थियों को ईमेल के जरिए अध्ययन सामग्री भेजी जा रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन का कहना है कि विद्यार्थी स्काइप और लाइव वीचैट के जरिए भी शिक्षकों से संपर्क बनाकर पढ़ाई में मदद ले रहे हैं। अगर किसी विद्यार्थी को अपने विषय में कोई समस्या आ रही है तो वह शिक्षकों से व्हॉट्सएप, स्काइप और वीचैट के जरिए मदद ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed