फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC PET 2025 Exam Cities Released at upsssc.gov.in, check exam date and time

UPSSSC PET 2025 Exam: यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, छह सितंबर से शुरू होगा एग्जाम

Wed, 27 Aug 2025 01:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 27 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

UPSSSC PET 2025 Exam City OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा  के लिए एग्जाम सिटी की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2025 Exam Cities Released at  upsssc.gov.in, check exam date and time
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSSSC PET 2025 Exam City: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एग्जाम सिटी की घोषणा कर दी है। अब सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा स्थल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।  पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा और परीक्षा केंद्र के अनुसार शिफ्ट की योजना बना सकते हैं। इस बार पीईटी में प्राप्त स्कोर 3 वर्षों तक वैध रहेगा। इसका मतलब है कि एक बार परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी आगामी तीन साल तक ग्रुप-सी स्तर की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे। इससे पहले यह वैधता केवल एक साल के लिए थी।

विज्ञापन

पीईटी 2025 परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में कौन-कौन से विषय होंगे

परीक्षा में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। प्रमुख विषयों में जनरल नॉलेज, गणित, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र परीक्षा में कवर हों और उम्मीदवारों की समग्र योग्यता आंकी जा सके।

विषयों के अनुसार अंक

  • कुल 100 अंकों की परीक्षा में प्रत्येक विषय से निर्धारित अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे:
  • भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, लॉजिक एवं रीजनिंग - 5-5 अंक प्रत्येक।
  • करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस - 10-10 अंक।
  • हिंदी अपठित गद्यांश, ग्राफ और तालिका व्याख्या - 10-10 अंक।

 

UPSSSC PET 2025: कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “PET 2025 Exam City Intimation Slip” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) डालें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed