{"_id":"5fa658f98ebc3e9b7766a3f6","slug":"upsee-counselling-2020-2nd-seat-allotment-result-declared-at-upsee-nic-in-here-s-direct-link-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSEE Counselling 2020: दूसरे सीट अलॉटमेंट राउंड का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSEE Counselling 2020: दूसरे सीट अलॉटमेंट राउंड का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Sat, 07 Nov 2020 01:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने यूपीएसईई (UPSEE) सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यूपीएसईई (UPSEE) काउंसलिंग 2020 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NEET Counselling 2020: राउंड 1 एमबीबीएस, बीडीएस सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
13 नवंबर को जारी होगा तीसरे राउंड का रिजल्ट
यूपीएसईई ( UPSEE) सीट अलॉटमेंट 2020 के तीसरे राउंड का रिजल्ट 13 नवंबर को जारी होगा। जबकि, चौथे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 18 नवंबर को जारी होगा। पांचवें और छठे राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 नवंबर और 5 दिसंबर को होगा। बता दें कि यूपीएसईई सीट अलॉटमेंट के लिए 6 राउंड होते हैं। UPSEE परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश में 755 इंजीनियरिंग, फार्मेसी और प्रबंधन कॉलेजों में अभ्यर्थियों को दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CBSE CTET 2020: परीक्षा केंद्र बदलने की विंडो खुली, ऐसे चेंज करें एग्जाम सेंटर
ऐसे चेक करें यूपीएसईई सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in है।
- यहां होम पेज पर आपको सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण भरें।
-इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आप चाहें तो अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X