फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   upsc recruitment 2023 more than 3000 post vacant union minister in loksabha

सिविल सेवा : आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के 3000 से ज्यादा पद खाली, जानें भर्ती पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Wed, 14 Dec 2022 04:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 04:06 PM IST
सार

देश भर में विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कई पद खाली पड़े हैं। जिन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोकसभा में बुधवार इसके बारे में जानकारी दी गई।

 

विज्ञापन
upsc recruitment 2023 more than 3000 post vacant union minister in loksabha
Union Minister Jitendra Singh - फोटो : Sansad TV

विस्तार

CSE-2022: देश भर में विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कई पद खाली पड़े हैं। जिन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोकसभा में बुधवार इसके बारे में जानकारी दी गई। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के 1,472, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के 864 और भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के 1,057 पद खाली हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित उत्तर में कहा कि एक जनवरी, 2022 तक आईएएस अधिकारियों की स्वीकृत  6,789, आईपीएस अधिकारियों की 4,984 और आईएफएस अधिकारियों के लिए 3,191 थी। इनमें से 5,317 IAS अधिकारी, 4,120 IPS अधिकारी और 2,134 IFS अधिकारी पदों पर थे।
विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने  कहा "रिक्तियों का होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस, आईपीएस  और IFS हर साल में सीधी भर्ती के आधार पर रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से सीएसई-2021 तक आईएएस अधिकारियों की वार्षिक संख्या बढ़ाकर 180 कर दी है। इसके अलावा, सीएसई-2022 से सीएसई-2030 तक सीएसई के माध्यम से हर साल सीधी भर्ती वाले आईएएस अधिकारियों की भर्ती की सिफारिश करने के लिए एक समिति गठित की गई है। सीएसई के माध्यम से आईपीएस अधिकारियों का सेवन सीएसई-2020 से बढ़ाकर 200 कर दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed