{"_id":"5e74cb118ebc3e76a3065c69","slug":"upsc-postpones-ias-interview-due-to-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से यूपीएससी ने स्थगित किया आईएएस साक्षात्कार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना वायरस की वजह से यूपीएससी ने स्थगित किया आईएएस साक्षात्कार
Fri, 20 Mar 2020 07:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
UPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आईएएस के साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। यूपीएससी ने भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2019 के साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन
ये साक्षात्कार 23 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक होने थे। लेकिन अब इन साक्षात्कारों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। यहां आपको इन साक्षात्कारों को लेकर किसी भी तरह का अपडेट मिलता रहेगा इसलिए नियमित तौर पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in चेक करते रहें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-SSC: कोरोना वायरस की वजह से तेलंगाना एसएससी की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य रिजल्ट 14 जनवरी को जारी किया था। इसके बाद साक्षात्कार का पत्र 27 जनवरी को जारी किया गया था। ये साक्षात्कार 23 मार्च से होने थे लेकिन अब देश में कोरोना वायरस की बढ़ती दहशत को देखते हुए आईएएस के इन साक्षात्कारों को फिलहाल टाल दिया गया है। सिविल सेवा के लिए चयन में व्यक्तित्व परीक्षण तीसरा और आखिरी चरण है, जिसे निकालने के बाद अभ्यर्थी आईएएस बनते हैं। साक्षात्कार 275 नंबरों का होता है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से 209 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X