फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC IFS Mains Exam 2021 Schedule Released Indian Forest Service Exam Cities upsc.gov.in

UPSC IFS Mains 2021: यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा 27 फरवरी से होगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल और परीक्षा केंद्र

Fri, 28 Jan 2022 10:20 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 10:20 AM IST
सार

UPSC IFS Main 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2021 की विस्तृत तिथियां और कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय वन सेवा की 2021 की मुख्य परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक में आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
UPSC IFS Mains Exam 2021 Schedule Released Indian Forest Service Exam Cities upsc.gov.in
आईएफएस : भारतीय वन सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस (UPSC IFS Main) मुख्य परीक्षा 2021 की विस्तृत तिथियां और कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय वन सेवा की 2021 की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। विस्तृत कार्यक्रम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, आईएफएस मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक होगी। 

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक में आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर चुके जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 15 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक सफलतापूर्वक भरकर जमा कर दिया था और दस्तावेज अपलोड कर दिए थे, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में होगी UPSC IFS मुख्य परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा परीक्षा भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला आदि शहरों में आयोजित की जाएगी। 
 

यूपीएससी फरवरी में जारी करेगा प्रवेश-पत्र

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी आईएफएस (UPSC IFS Main) मुख्य परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश-पत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। प्रवेश-पत्र जारी करने के बाद यूपीएससी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।

परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे ऐसे उम्मीदवार

संघ लोक सेवा आयोग ने दिसंबर, 2021 में उन सभी उम्मीदवारों, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र हैं, को निर्देशित करते हुए कहा था कि मुख्य परीक्षा के लिए अपने डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपेक्षित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण करने के प्रमाणिक दस्तावेज भी अपलोड करें, ऐसा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed