UPSC: ट्रेनी आईएएस को मिलती है कितनी तनख्वाह? जानिए कैसा होता है अधिकारी बनने की ट्रेनिंग का सफर
UPSC: आईएएस पूजा खेडकर इन दिनों चर्चा मे हैं। उनपर आरोप है कि ट्रेनिंग पर रहते हुए उन्होंने सरकारी आवास, कार और स्टाफ की मांग की। आइए जानते हैं एक ट्रेनी आईएएस को यूपीएसई की ओर से कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC: आईएएस पूजा खेडकर हाल ही में ट्रेनिंग पर रहते हुए सरकारी आवास, कार और स्टाफ की कथित अनुचित मांगों के कारण चर्चा में है। हालांकि, ये मांगे ट्रेनी अधिकारियों के लिए यूपीएससी द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करती हैं।
सिविल सेवा में जाने के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जरूरी है। इसके बाद दो साल की ट्रेनिंग के बाद अफसरों को उनकी फील्ड पोस्टिंग मिलती है। इन दो सालों में अनुशासन, कठिन हालात से लड़ने का तौर-तरीका आदि सिखाया जाता है। इसके अलावा, ट्रेनिंग के आखिरी फेज में सभी ट्रेनीज का एनालिसिस किया जाता है और इस दौरान उनके रहने-खाने की जिम्मेदारी संघ लोक सेवा आयोग की होती है।
कितनी होती है ट्रेनी आईएएस की तनख्वाह?
ट्रेनिंग के दौरान सभी सिविल सेवा अधिकारी (IAS, IPS, IRS, IFS) को एक समान सैलरी दी जाती है। यह वेतन उनके प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों में घटता-बढ़ता है। आम तौर पर, एक ट्रेनी आईएएस (IAS) अधिकारी प्रति माह 50 से 60 हजार रुपये कमाता है। कभी-कभी 70 हजार रुपये तक भी मिल जाते हैं।
किसी भी ट्रेनी आईएएस अधिकारी को ट्रेनिंग के दौरान सरकारी आवास, कार, ड्राइवर या स्टाफ की सुविधा नहीं मिलती। यूपीएससी की ओर से उन्हें केवल आवास और भोजन मिलता है।
ऐसे दी जाती है ट्रेनिंग
- ट्रेनिंग के दौरान अधिकारी को अनुशासन, कठिन हालात से लड़ने का तौर-तरीका आदि सिखाया जाता है।
- ट्रेनिंग का पाठ्यक्रम विशेष रूप से विभिन्न विषयों पर आधारिक होता है, जिसमें भारतीय संविधान, राजनीति, इतिहास, भूगोल, आर्थिक विकास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारतीय अर्थव्यवस्था, लोक प्रशासन, सार्वजनिक नीतियों, वित्तीय प्रबंधन, इत्यादि शामिल हो सकते हैं।
- इसके अलावा, ट्रेनिंग के दौरान बॉन्डिंग, बूट कैंप, साक्षात्कार, केस स्टडी, प्रोजेक्ट वर्क, ग्रुप डिस्कशन, और परिचर्चा आदि भी शामिल होते हैं।
आईएएस बनने के लिए इन परीक्षाओं को करना होता पास
एक आईएएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करना होता है। यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा पास करना होता है। अंत में व्यक्तिगतिक प्रश्नोत्तरी साक्षात्कार के आधार पर उनका चयन होता है।
कमेंट
कमेंट X