UPSC Free Coaching: दिल्ली में यूपीएससी की फ्री कोचिंग, हर महीने छात्रवृत्ति भी देगी सरकार; शुरू हुआ पंजीकरण
UPSC Free Coaching: छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को मुफ्त यूपीएससी कोचिंग और मासिक छात्रवृत्ति प्रदान करने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Free Coaching: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन, आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट- tribal.cg.gov.in या hmtribal.cg.nic.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 रात 12 बजे तक है।
छत्तीसगढ़ सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त यूपीएससी कोचिंग कराने जा रही है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ मासिक छात्रवृत्ति भी दी जायेगी।
राज्य सरकार ने 'राजीव युवा उत्थान योजना' के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) युवाओं को मुफ्त यूपीएससी कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके जरिए चयनित युवाओं को दिल्ली में रहकर मुफ्त कोचिंग पाने का मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो दिल्ली में रहकर प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।
सीटों की संख्या
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 185 युवाओं को छात्रवृती दी जाएगी। इनमें से 50 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति (ST), 30 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 20 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा हर वर्ग में 33 फीसदी सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं।
कमेंट
कमेंट X