फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   upsc exam study material which will strengthening your exam preparation know about these books

UPSC Study Material: यूपीएससी की तैयारी में मदद करेगा यह स्टडी मैटेरियल, यहां जानें किससे क्या फायदा?

Wed, 15 Feb 2023 03:17 PM IST
सौरभ पांडेय Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 15 Feb 2023 03:17 PM IST
सार

UPSC Exam Study Material: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की प्रतिष्ठित एवं सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी प्रतिवर्ष भाग लेते हैं और उनमें से कुछ ही सफल होते हैं।

विज्ञापन
upsc exam study material which will strengthening your exam preparation know about these books
UPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Exam Study Material: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की प्रतिष्ठित एवं सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी प्रतिवर्ष भाग लेते हैं और उनमें से कुछ ही सफल होते हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे अहम होता है स्टडी मैटेरियल। अगर आपके पास बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी तो आप कठिन मेहनत के दम पर अवश्य ही इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आप अध्ययन सामग्री के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, जो आपकी परीक्षा तैयारियों को मजबूत करने में अहम योगदान देगा।

विज्ञापन

एनसीईआरटी पुस्तकों का करें संग्रह

आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईईएस जैसे पदों की तैयारी के लिए सबसे जरूरी हैं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकें। एनसीईआरटी की पुस्तकें आप किसी भी बुक स्टॉल से या ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो udaan.amarujala.com पर जाकर भी एनसीईआरटी आधारित पुस्तकें ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज पेपर और मासिक मैगजीन को बनाएं तैयारी का अहम हिस्सा

अगर आप सिविल सेवा परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे जरूरी है अपने दैनिक जीवन में न्यूज पेपर को शामिल करना। आप दैनिक अखबार 'अमर उजाला' या अन्य किसी अखबार का प्रतिदिन अध्ययन कर सकते हैं। अखबार के साथ ही आप अमर उजाला की मासिक मैगजीन सफलता का अध्ययन भी कर सकते हैं। मैगजीन एवं अखबार से आप करंट अफेयर्स एवं देश-विदेश में चल रही प्रमुख घटनाओं को लेकर अवेयर रह पाएंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन तैयारी के बनाएं नोट्स

अगर आप परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं तो पढ़ने के साथ या ऑनलाइन लेक्चर लेने के समय नोट्स अवश्य बनाते रहें। ये नोट्स परीक्षा के समय रिवीजन करने में समय की बचत के साथ सफलता प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
 

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से करें तैयारी

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के पेपर को समझने में मदद मिलती है। आप इसके द्वारा पूछे गए प्रश्न के प्रकार और कठिनाई स्तर का विश्लेषण कर सकते हैं। पुराने प्रश्न पत्रों से स्व-मूल्यांकन और परीक्षाओं को क्रैक करने की रणनीति बनाने में मदद मिलती है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अमर उजाला इयर बुक जरूरी पुस्तक है। यह पुस्तक इस परीक्षा के साथ ही अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। इयर बुक 2023 में पूरे वर्ष के घटनाक्रम, चर्चित मसले, विशेषज्ञों की राय, समसामयिक घटनाक्रम, नॉलेज बैंक आदि विस्तृत रूप में कवर किए गए हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस बुक को अध्ययन सामग्री में शामिल कर सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा के लिए जरूरी एनसीईआरटी पुस्तकें (NCERT Books for Civil Services Exam 2023)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed