फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Exam Demand for giving candidates another chance in Rajya Sabha

यूपीएससी परीक्षा: राज्यसभा में उठी परीक्षार्थियों को एक और मौका देने की मांग

Tue, 16 Mar 2021 02:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Mar 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
UPSC Exam Demand for giving candidates another chance in Rajya Sabha
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB

राज्यसभा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक सदस्य ने कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल कई परीक्षार्थियों के संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने का मुद्दा उठाया और ऐसे उम्मीदवारों को एक और मौका दिए जाने की मांग की। आप सदस्य संजय सिंह ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई परीक्षार्थी खुद ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जबकि, कई उम्मीदवारों के परिवारों के सदस्य संक्रमित हो गए थे।  ऐसे भी मामले हैं जिनमें परीक्षार्थियों के परिवारों के सदस्यों की मौत इस महामारी के कारण हुई।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र एसएससी एचएससी परीक्षा 2021: दसवीं-बारहवीं के लिए विषयवार प्रश्न बैंक जारी
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि परीक्षा नहीं दे पाने वाले कई उम्मीदवार डॉक्टर, पुलिसकर्मी और अन्य सेवाओं में हैं और वे महामारी के दौरान भी सेवा में लगे हुए थे। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह ऐसे उम्मीदवारों के भविष्य को लेकर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे और उन्हें एक और मौका दे। सरकार ने उच्चतम न्यायालय में भी कहा था कि वह इस संबंध में विचार कर रही है। शून्यकाल में ही भाजपा के बृजलाल ने महात्मा बुद्ध से संबंधित स्थान कपिलवस्तु का जिक्र किया और उसे विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु में खुदाई में स्तूप के अलावा कुछ अस्थियां भी मिली थीं जिन्हें संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed