UPSC CSE 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित, यहां पढ़ें महत्वपूर्ण विवरण
UPSC CSE Interview 2022 Schedule Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है।
विस्तार
UPSC CSE Interview Schedule 2022 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण 24 अप्रैल से 18 मई तक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण 24 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रोल नंबर, तिथि और साक्षात्कार का सत्र शामिल है। पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय नौ बजे का है और दोपहर सत्र के लिए एक बजे का है।
यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कहा है कि साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी जो केवल द्वितीय/स्लीपर श्रेणी ट्रेन किराया (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगी।
कमेंट
कमेंट X