UPSC CSE 2023: सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन का कल आखिरी मौका, अतिरिक्त मौके व आयु सीमा पर पढ़ें सुप्रीम फैसला
UPSC Civil Services Exam 2023 Age Limit and Extra Attempt Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त प्रयास और आयु में छूट की मांग करने वाले उम्मीदवारों की याचिका को खारिज कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Civil Services Exam 2023 Age Limit and Extra Attempt Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त प्रयास और आयु में छूट की मांग करने वाले उम्मीदवारों की याचिका को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि नीति के मामले में सरकार को पहल करने दें, लेकिन अगर आप न्यायिक समीक्षा चाहते हैं, तो हमें एक रेखा खींचनी होगी। जस्टिस रोहतगी ने कहा कि जब अदालत ने फैसला सुना दिया है, तो आप याचिका दायर नहीं कर सकते। हमें कहीं न कहीं एक रेखा खींचनी होगी।
UPSC CSE 2023 आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक
इस बीच, UPSC CSE 2023 के लिए आवेदन विंडो खुली है और UPSC CSE 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार अपना UPSC CSE आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से जमा कर सकते हैं। UPSC CSE 2023 का आयोजन 28 मई को होना है। इस साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से लगभग 1,105 रिक्तियों को भरा जाना है।
UPSC CSE 2023 अभ्यर्थी दो साल से उठा रहे मुद्दा
पिछले दो साल से अभ्यर्थी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से निर्देश मांगा है कि जो उम्मीदवार कोविड महामारी के कारण परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए एक और मौका दिया जाए। कोविड-19 के कारण सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के लिए उम्मीदवारों को आयु में छूट देने और एक अतिरिक्त प्रयास का मुद्दा मार्च 2022 में रिट याचिकाओं के माध्यम से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लाया गया था।
UPSC CSE 2023 प्रावधानों में बदलाव संभव नहीं
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के प्रयासों की संख्या और आयु सीमा के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में बदलाव संभव नहीं है। इसलिए, अतिरिक्त प्रयास की मांग पर विचार नहीं किया जा सकता है। पीड़ित अभ्यर्थियों ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में धरना भी दिया था। अभ्यर्थियों ने कहा कि हम केवल प्रभावित उम्मीदवारों को अतिरिक्त अवसर प्रदान किए जाने कि मांग कर रहे हैं जो पिछले दो वर्षों में परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
कमेंट
कमेंट X