UPSC CSE 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, ओटीआर पर जल्दी करें अप्लाई
UPSC CSE 2023: आज यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। उधर, रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि प्रस्तावित भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा (IRMSE) इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी और इसके बजाय, UPSC CSE 2023 का उपयोग उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Civil Services Examination 2023 Last Date to Apply for Prelims : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा या सीएसई (CSE) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 21 फरवरी को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना फॉर्म जमा नहीं किया है, वे इसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर कर सकते हैं। इस बार यूपीएससी सीएसई करीब 1,105 पदों के लिए हो रही है। UPSC CSE प्रीलिम्स 2023 28 मई, 2023 के लिए निर्धारित है।
UPSC Civil Service Prelims Exam में कैसे करें आवेदन?
-
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें : -
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं। -
एक बार पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। -
अब, लॉग इन करें और परीक्षा का चयन करें। -
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। -
अपना फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें।
UPSC CSE Prelims अतिरिक्त प्रयास का मौका देने की मांग
एक दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों की एक याचिका को खारिज कर दिया, जिनकी परीक्षा देने के लिए आयु सीमा समाप्त हो गई थी और COVID-19 का हवाला देते हुए वे अतिरिक्त प्रयास का मौका देने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उम्मीदवारों ने आयु सीमा में छूट बढ़ाने की भी मांग की थी, जिसे जस्टिस रोहतगी की पीठ ने खारिज कर दिया।
भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा नहीं होगी, देनी होगी UPSC CSE
उधर, रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि प्रस्तावित भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा (IRMSE) इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी और इसके बजाय, UPSC CSE 2023 का उपयोग उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा सहित अन्य के लिए कर्मियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X