UPPSC PCS Exam Date: 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, सामने आई नई तारीख
UPPSC PCS Pre Exam Date: यूपीपीएससी ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली यह परीक्षा, अब 22 दिसंबर को एक ही दिन, दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विस्तार
UPPSC PCS New Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 22 दिसंबर को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी।
यूपी लोक सेवा आयोग ने गुरुवार, 14 नवंबर को लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया था। आयोग ने आज, 15 नवंबर परीक्षा की नई तिथि का एलान किया है। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिन, दो पालियों में आयोजित होनी थी।
10 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. जारी ताजा नोटिस में लिखा है, 'सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 जो दो दिवसों में दिनांक 7 व 8 दिसंबर 2024 को होनी थी, उसे अब एक दिवस में दिनांक 22 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है।"
यह भी पढ़ें: चौथी बार स्थगित हुई यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, इससे पहले दो बार तिथियों में हुआ बदलाव
UPPSC PCS 2024 New Exam Date: नोट करें परीक्षा की नई तारीख
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख निम्न प्रकार है:
| पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख | 22 दिसंबर, 2024 |
| पालियों की संख्या | दो |
| पहली पाली | सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक |
| दूसरी पाली | दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन, दूसरी में सी सैट का पेपर होगा।
यह भी पढ़ें: चार बार स्थगित हो चुकी है यूपी पीसीएस परीक्षा, जानें कब-कब होना था आयोजन
आरओ-एआरओ परीक्षा पर क्या है अपडेट?
आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। प्रारंभिक निवारण के तौर पर आयोग ने फिलहाल परीक्षा को स्थगित कर दिया है और नए सिरे से परीक्षा कराने के लिए आयोग के वरिष्ठतम सदस्य कल्पराज सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। परीक्षा की नई तिथियों की तारीख कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही घोषित हो सकेंगी। अंतिम कैलेंडर नोटिस के अनुसार, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को आयोजित होनी थी।
पहली बार कब स्थगित हुई परीक्षा?
आयोग के कैलेंडर के अनुसार, शुरुआत में पीसीएस प्रारंभिक-2024 परीक्षा 17 मार्च को होनी थी, लेकिन आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण पीसीएस सहित पांच परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ गई थीं।
दूसरी बार तिथि घोषित होने भी नहीं पाई
पहली बार पीसीएस परीक्षा स्थगित होने पर इसे जून में प्रस्तावित किया गया, लेकिन समय पर परीक्षा नहीं कराई जा सकी।
तीसरी बार अक्तूबर में होनी निर्धारित हुई
इसके बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्तूबर को प्रस्तावित की गई लेकिन पर्याप्त संख्या में केंद्र उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण आयोग ने दो दिन 26 एवं 27 अक्तूबर को परीक्षा कराने के लिए प्रदेश के 51 जिलाधिकारियों से केंद्रों की सूची मांगी। हालांकि, आयोग ने अक्तूबर में प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को भी स्थगित कर दिया।
चौथी बार भी स्थगित
अक्तूबर के बाद आयोग ने हाल ही में परीक्षा कैलेंडर जारी किया, जिसमें बताया गया कि परीक्षा 07 और 08 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। कैलेंडर देखने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और धरना प्रदर्शन किया गया। आयोग ने छात्रों के आगे झुकते हुए चौथी बार 14 नवंबर, 2024 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय सुनाया। इसके एक दिन बाद, गुरुवार को आयोग ने नई तिथि की घोषणा की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X